Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का शर्मा ने नहीं किया प्रोस्थेटिक मेकअप, फिर भी Pari में देखकर डर जाएंगे आप

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 21 Feb 2018 12:02 PM (IST)

    फिल्म परी में रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की भी अहम भूमिकायें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रोषित रॉय ने किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अनुष्का शर्मा ने नहीं किया प्रोस्थेटिक मेकअप, फिर भी Pari में देखकर डर जाएंगे आप

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अनुष्का सबको डराने आ रही हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर यह ख़बर सूत्रों के माध्यम से मिली है कि, अनुष्का ने इस फिल्म के लिए किसी भी प्रकार का प्रोस्थेटिक मेकअप नहीं किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का शर्मा को फिल्म परी के ट्रेलर में डरावने रूप में देखा जा सकता है। चूंकि यह फिल्म एटमोस्फेरिक हॉरर फिल्म है जिसमें हालांकि किसी भी अंग को विकृत कर नहीं दर्शाया गया है लेकिन फिर भी फिल्म की कहानी,  अनुष्का के चरित्र के आसपास का रहस्य, डरावना साउंडट्रैक और स्क्रिप्ट आपको डराने के लिए काफी है। इस बारे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि यह एक ए लिस्टर एक्ट्रेस की पहली ऐसी हॉरर फिल्म होगी जिसमें डराने के नाम पर प्रोस्थेटिक मेकअप का उपयोग नहीं किया गया है। अब फिल्म में यह देखना होगा कि बिना प्रोस्थेटिक मेकअप के कैसे अनुष्का दर्शकों डराने में कामयाब होती हैं।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह एक और फिल्म में काम करने को तैयार, नाम सुनकर गर्व होगा

    आपको बता दें कि, परी की यह फिल्म होली के मौके पर 2 मार्च को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के माध्यम से अनुष्का शर्मा हॉरर फिल्मों का ग्राफ ऊंचा करती दिखेंगी। पिछले साल अनुष्का की एेसी ही एक फिल्म फिल्लौरी रिलीज़ हुई थी लेकिन यह फिल्म ज्यादा डरावनी नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: आख़िरकार रणबीर कपूर को मिल ही गया ‘ब्रह्मास्त्र’

    बताते चलें कि, फिल्म परी में रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की भी अहम भूमिकायें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रोषित रॉय ने किया है।