Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Annu Kapoor अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सीने में दर्द की शिकायत के चलते हुए थे भर्ती

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 02:38 PM (IST)

    Annu Kapoor Health Updates अन्नू कपूर (Annu Kapoor) बिगड़ी तबीयत के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया था। खबरें थी कि एक्टर के अचानक सीने में दर् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Annu Kapoor, Annu Kapoor health update, Annu Kapoor Discharged from hospital,

     नई दिल्ली, जेएनएन। Annu Kapoor Health Updates: तीन दिन पहले हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर (Annu Kapoor) बिगड़ी तबीयत के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया था। खबरें थी कि एक्टर के अचानक सीने में दर्द हुआ था। वहीं एक्टर को लेकर खबर सामने आ रही है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अन्नू कपूर

    अन्नू कपूर के फैंस के लिए अब अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को 29 जनवरी की दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 3 दिनों तक अन्नू कपूर का इलाज कार्डियलजी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स जीपीएस साहनी, रजनीश जैन, राजीव पासी, बीएस विवेक और सुशांत वट्टल की टीम की देखरेख में चल रहा था। हालांकि अब एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और पहले से काफी ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं। ये जानकारी इस हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरुप ने मीडिया को दी है।

    100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकें हैं एक्टर

    अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के जरिय की थी। महज 22-23 की उम्र में एक्टर ने 70 साल के वृद्ध का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। अन्नू एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी रहे हैं।

    नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं एक्टर

    अन्नू कपूर को फिल्म 'विक्की डोनर' के लिए फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस फिल्म में एक्टर को आयुष्मान खुराना और यामी गौतम नजर आए थे। पर्दे पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के घर गूंजी किलकारी, एक्टर ने बताया बच्चे का नाम

    यह भी पढ़ें- Uorfi Javed ने 2 पीस बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा- प्लंबर आउटफिट