प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के घर गूंजी किलकारी, एक्टर ने बताया बच्चे का नाम
Rahul Raj Singh माता की चौकी फेम टीवी एक्टर राहुल राज सिंह पिता बन गए हैं। शादी के चार साल बाद एक्टर पापा बने हैं । एक्ट्रेस सलोनी शर्मा ने 26 जनवरी 2023 को बच्चे को जन्म दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rahul Raj Singh Blessed With A Baby Girl: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज सामने आ रही है। एक तरह जहां सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई सेलेब्स पेरेंट्स बन रहे हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने फैंस के साथ अपनी खुशखबरी शेयर की थी। वहीं अब टीवी स्टार राहुल राज सिंह (Rahul Raj Singh) को लेकर खबर सामने आई हैं कि एक्ट पापा बन गए हैं।
बेटी के पिता बने राहुल राज सिंह
'माता की चौकी' फेम टीवी एक्टर राहुल राज सिंह पिता बन गए हैं। उन्होंने नवंबर 2018 में मुंबई में अभिनेत्री व एंटरप्रेन्योर सलोनी शर्मा संग शादी की थी। अब शादी के चार साल बाद वह पापा बने हैं। दरअसल, राहुल राज सिंह की पत्नी सलोनी शर्मा ने 26 जनवरी 2023 को एक बच्ची को जन्म दिया।
राहुल ने बताया बेटी का नाम
'ई टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल राज सिंह ने कहा, “हम धन्य और खुद को दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहे हैं। हमारी बिटिया बहुत प्यारी है। हमने उसका नाम शिवन्या रखा है। भगवान शिव के भक्त के रूप में इस नाम को अंतिम रूप देना स्वाभाविक था, जिसका उनसे संबंध हो। शिवन्या का अर्थ है, वह जो असीम और अक्षय है।'' उन्होंने कहा, ''हमारी बेटी का जन्म एक शुभ दिन हुआ है...इसका बहुत महत्व है। पहला गणतंत्र दिवस होने के नाते और दूसरा यह सरस्वती पूजा के साथ हुआ।
प्रत्युषा बनर्जी को किया था डेट
बता दें कि राहुल राज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद सुर्खियों में थे। बालिका वधु फेन प्रत्युषा बनर्जी का निधन आत्महत्या करने की वजह से अप्रैल, 2016 में हुआ था। बता दें एक्ट्रेस की मौत के बाद राहुल निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। इस मामले के बाद एक्टर ने साल 2018 में शादी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।