पहली बार बेटी के साथ नजर आईं टीवी एक्ट्रेस Sakshi Tanwar, पांच साल पहले बनी थी मां
Sakshi Tanwar Daughter एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने कई टीवी शोज में काम किया। टीवी के अलावा उन्होंने बडे़ पर्दे पर भी काम किया। हालांकि पिछ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sakshi Tanwar Daughter: टीवी की पार्वती यानी मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने घर-घर शो कहानी घर-घर से अपनी पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी की दुनिया से कर बड़े पर्दे तक खुद को पहुंचाया।
उन्हें आज भी लोग पार्वती के नाम से ही जानते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस पर्दे से दूर अपने परिवार के साथ वक्त गुजर रही है। ऐसे में शनिवार को उन्हें एकता कपूर के बेटे रवि कपूर की पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी लाडली बेटी के साथ नजर आई।
बेटी दित्या के साथ पहली बार दिखी साक्षी तंवर
साक्षी तंवर ने साल 2018 में मां बनी थी। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने दित्या तंवर है। वहीं अब पहली बार मीडिया में एक्ट्रेस बेटी के साथ नजर आईं। रवि की बर्थडे पार्टी में दित्या रेड कलर की फ्रॉक में मम्मी का हाथ थामे नजर आईं।
वहीं, एक्ट्रेस ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं। उन्होंने अपनी बच्ची के साथ पैपराजी को पोज दिए। बेटी को गोद लेना उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पल बताया था। साक्षी ने अपनी बेटी को गोद में लेते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी।
सालों पहले शादी की उड़ी थी अफवाह
साक्षी तंवर एक सिंगर मदर हैं। साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है। सालों पहले खबरें सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी की थी, लेकिन खुद साक्षी ने इन खबरों को खारिज किया था और इन्हें केवल अफवाह बताया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अभी तक इसलिए शादी नहीं की, क्योंकि उन्हें अभी तक उनके मन के मुताबिक पार्टनर नहीं मिला और वह खुद प्यार को तलाशने में यकीन नहीं रखती हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।