Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal में पिता सुरेश ओबेरॉय को देख भावुक हुए Vivek Oberoi, रणबीर कपूर की फिल्म को दी शुभकामनाएं

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 12:26 PM (IST)

    Animal लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म एनिमल आज शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऑडियंस से फिल्म को अच्छा रिव्यू मिल रहा है। हर कोई स्टार्स और उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहा है। अब विवेक ओबेरॉय ने भी पिता और अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के लिए एक खास नोट लिखा है और एनिमल की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    विवेक ओबेरॉय ने पिता के लिए लिखा खास नोट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऑडियंस फिल्म देखने के बाद इस पर अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के पिता और अभिनेता-राजनेता सुरेश ओबेरॉय ने भी लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरेश ओबेरॉय फिल्म में दादाजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अब विवेक ओबेरॉय ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा और उन्होंने एनिमल के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Prediction: पहले दिन ही एनिमल कर सकती है इतने करोड़ की कमाई, खतरे में इन दो फिल्मों के रिकॉर्ड

    विवेक ओबेरॉय ने पिता के लिए लिखा खास नोट

    विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में सुरेश ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में विवेक ने अपने पिता और टीम को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं। विवेक ने फिल्म में उनकी शानदार वापसी के लिए सराहना करते हुए उन्हें अपना 'हमेशा के लिए आदर्श' और अपना 'पसंदीदा अभिनेता' कहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    विवेक ने लिखा 'मेरे हमेशा के आदर्श, मेरे आदर्श और मेरे पसंदीदा अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को, आपकी शानदार वापसी के लिए शुभकामनाएं। इस दिसंबर में एनिमल सफलता के साथ और भी जोर से दहाड़ें। रॉकस्टार संदीप रेड्डी वांगा के साथ कबीर सिंह में सफलतापूर्वक काम करने के बाद आप इस मास्टरपीस को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, यहां एनिमल की पूरी कास्ट है'।

    फैंस ने फोटो पर दी अपनी प्रतिक्रिया

    विवेक ओबेरॉय के इस पोस्ट पर फैंस अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'वास्तव में एक महान अभिनेता हैं'। एक अन्य ने लिखा 'वाह, अपने पिता को वापस देखना कितना अद्भुत है'। बता दें कि सुरेश ओबेरॉय को शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राजधीर सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी देखा गया।

    यह भी पढ़ें: Animal Twitter Review: एनिमल में रणबीर कपूर लगे दमदार या साबित हुए फुस्स? टिकट बुक करने से पहले पढ़े लें रिव्यू