Move to Jagran APP

Animal Trailer Update: इंतजार हुआ खत्म! इतने बजे रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर, मेकर्स ने दिया टाइम अपडेट

Animal Trailer Update रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फैंस के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर रिलीज की गुड न्यूज शेयर की थी। अब गुरुवार को एनिमल का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इससे कुछ घंटे पहले मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की टाइम अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraPublished: Thu, 23 Nov 2023 12:08 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2023 12:08 PM (IST)
बस कुछ घंटों में रिलीज होगा एनिमल का ट्रेलर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Trailer Update: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का इंतजार करना अब फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। फिल्म के ट्रीजर रिलीज से ही दर्शक एक्साइटेड हैं। अब एनिमल का ट्रेलर सामने आने वाला है।

loksabha election banner

एनिमल के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब से फैंस 23 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Animal Trailer: बिना जानकारी दिए एनिमल के ट्रेलर रिलीज की घोषणा, फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक-दूसरे की खींची टांग

फैंस को एनिमल के ट्रेलर का इंतजार

एनिमल के ट्रेलर रिलीज के लिए फैंस की बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने टाइम अपडेट दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स से ट्रेलर रिलीज का टाइम बताते की रिक्वेस्ट की थी। वहीं, अब उनकी ये मुराद पूरी हो गई है।

कब रिलीज होगा ट्रेलर ?

एनिमल के ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने टाइम के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि ट्रेलर गुरुवार को दोपर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस टाइम को 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। अब एनिमल का ट्रेलर दोपहर 2 बजे रिलीज होगा। 

कब रिलीज होगी फिल्म ?

एनिमल का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आए है। बता दें कि एनिमल अपने अनाउंसमेंट से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection: दिवाली के बाद 'टाइगर 3' का बिगड़ा खेल, महज 10 दिनों में तेजी से गिरा बिजनेस

फिल्म की मजबूत स्टार कास्ट

एनिमल के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में एक्टर का लुक काफी पसंद किया गया था। उनके साथ रश्मिका मंदाना फिल्म में फीमेल लीड में हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल भी एनिमल में अहम किरदार निभाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.