Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Night Manager 2 के कार्यक्रम में अनिल कपूर की इस हरकत से असहज हुई शोभिता धुलिपाला, वीडियो वायरल

    Anil Kapoor Sobhita Dhulipala Video अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को कैमरे के आगे पोज करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि अनिल कपूर की पकड़ से शोभिता धुलिपाला असहज नजर आ रही है। इसके बावजूद दोनों कैमरे के आगे पोज कर रहे है। उनका वीडियो वायरल हो गया है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 30 Jun 2023 04:17 PM (IST)
    Hero Image
    The Night Manager 2 Anil Kapoor Sobhita Dhulipala Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor Sobhita Dhulipala Video: अनिल कपूर शोभिता धुलिपाला और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज द नाइट मैनेजर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 29 जून को रिलीज हुई है। इस बीच, अनिल कपूर और शोभिता धुलिपाला ने मुंबई में वेब सीरीज से जुड़े एक प्रमोशनल कार्यक्रम में भाग लिया था। दोनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज का प्रमोशन कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर की पकड़ से क्या शोभिता धुलिपाला असहज नजर आ रही हैं? 

    अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अनिल कपूर की पकड़ से शोभिता धुलिपाला असहज नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में दोनों ने कपल की भूमिका निभाई है। वीडियो में शोभिता और अनिल हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटोग्राफर दोनों की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें 'नाइस जोड़ी' बताया है। वहीं, एक ने 'झकास जोड़ी' बताया है।

    शोभिता धुलिपाला और अनिल कपूर की वीडियो कहां शेयर की गई है?

    शोभिता धुलिपाला जहां हंसती हुई नजर आ रही है। वहीं, अनिल कपूर भी मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को कमर से पकड़कर रखा है। इस मोमेंट के बाद दोनों फिर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैं। वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। इसपर कई लोगों ने मिक्स प्रतिक्रिया दी है।

    Bollywood Creeps. Look at his hand.

    by u/Trick_Illustrator985 in BollyBlindsNGossip

    द नाइट मैनेजर पार्ट 2 की स्क्रीनिंग में कौन-कौन आया था?

    द नाइट मैनेजर पार्ट 2 की स्क्रीनिंग में कई लोगों ने भाग लिया था। इसमें आदित्य राज कपूर, अनिल कपूर, शोभिता धुलिपाला, दिशा पाटनी, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर शामिल है। द नाइट मैनेजर ब्रिटिश मिनी सीरीज की भारतीय अडॉप्टेशन है। यह यूनाइटेड किंगडम में 21 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। द नाइट मैनेजर 2 को संदीप मोदी ने बनाया है। वहीं, इसे श्रीराम राघवन ने लिखा है।

    द नाइट मैनेजर के पहले भाग का क्या रिव्यू था?

    द नाइट मैनेजर के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था। लोगों को अब सीजन टू से भी काफी उम्मीदें हैं। अनिल कपूर फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यवसाय करती है। वह जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शोभिता धुलिपाला भी कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी है।

    Bollywood Creeps. Look at his hand.

    by u/Trick_Illustrator985 in BollyBlindsNGossip