अनिल कपूर ने शेयर की वर्कआउट के बाद की तस्वीर, नीना गुप्ता से लेकर शिल्पा शेट्टी तक रह गए हक्के- बक्के
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से ...और पढ़ें
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अनिल कपूर उम्र वैसे तो 64 वर्ष है लेकिन उनकी फिटनेस को देख लगता है कि आज भी वो 35 साल के हैं। अब हाल ही में अनिल कपूर ने एक बार फिर से अपनी फिटनेस का नमूना पेश किया है। जिसे देख नीना गुप्ता से लेकर शिल्पा शेट्टी तक सभी खुद को 'वाह' कहने से नहीं रोक पाए।
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट के बाद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ऑरेंज रंग की टी- शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में अनिल कपूर अपनी बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन जरूरी है लेकिन उसमें हमें क्या करना है ये ऑप्शनल है।' अनिल कपूर की इस तस्वीर को देख उनके फैंस तो पागल हो ही रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अनिल की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप इंस्पिरेशन हो'। तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'वाह'।
बता दें कि अनिल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफर जारी है। फिल्मों के साथ ही अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फिटनेस से आजकल के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उकी फिटनेस का राज भी हर कोई जानना चाहता है। हालांकि अनिल कपूर कई बार कहते हैं कि वो कुछ खास नहीं करते बस अपनी डायट का ख्याल रखते हैं और वर्कआउट करते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।