Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes में ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली लौटीं अनसूया सेनगुप्ता, बोलीं- 'आराम करना चाहती हूं'

    Updated: Sun, 26 May 2024 08:15 PM (IST)

    77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) भारतीय सितारों के लिए बेहद खास रहा। इस बार कई सेलेब्स ने अपना रेड कारपेट पर डेब्यू किया। तो वहीं कइयों में  ऐतिहासिक जीत  हासिल की। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता। अभिनेत्री ने कान्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।   

    Hero Image
    Anasuya Sengupta Cannes 2024 (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) 25 मई को खत्म हो चुका है। इस इवेंट की शुरुआत 14 मई को हुई थी। इन 11 दिनों में कान्स के रेड कारपेट पर कई सेलेब्स ने अपना डेब्यू किया तो वहीं कइयों ने अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड भी जाता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हीं में से एक थीं अनसूया सेनगुप्ता (Anasuya Sengupta), जिन्होंने कान्स में भारत का नाम रोशन किया और बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘शेमलेस’ के लिए मिला है। अभिनेत्री अवॉर्ड लेकर अपने देश वापस लौटी हैं।

    यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024 में रचा इतिहास, अनसूया सेनगुप्ता बनीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन

    भारत लौटीं अनसूया सेनगुप्ता

    ऐतिहासिक जीत के बाद अनसूया सेनगुप्ता का भारत में हार्दिक स्वागत किया गया। अनसूया सेनगुप्ता 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर अपने देश को अविश्वसनीय रूप से गौरवान्वित करने के बाद भारत लौट आई हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बल्गेरियाई निर्देशक कॉन्स्टेंटिन बोजानोव की हिंदी भाषा की फिल्म 'द शेमलेस' में उनके आउट स्टैंडिंग के लिए दिया गया था।

    परिवार के पास वापस जाना चाहती हूं

    देश वापस लौटने पर एक्ट्रेस ने मीडिया संग बातचीत की और अपना आभार और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा,  ''बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस परिवार के पास वापस जाना चाहती हूं और दो दिनों के लिए आराम करना चाहती हूं। मैं उसके बाद वापस आऊंगी। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।"

    क्या है फिल्म की कहानी 

    दीप्ति चावला द्वारा निर्मित 'द शेमलेस' की कहानी दो वेश्या पर आधारित है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है। इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्‌टी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Cannes में अवॉर्ड जीतने के बाद PM मोदी ने दी पायल कपाड़िया को बधाई, बोले- 'ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है'