विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Reception: रामचरितमानस के दोहे और चौपाई से सजा ग्रैंड वेन्यू, रिसेप्शन में आये खेसारी लाल यादव

Published: Sun, 14 Jul 2024 08:20 PM (IST)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant Reception) का ...और पढ़ें

राधिका-अनंत की वेडिंग रिसेप्शन में आये खेसारी समेत ये सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राधिका-अनंत की वेडिंग रिसेप्शन में आये खेसारी समेत ये सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रहा अनंत-राधिका का रिसेप्शन
  2. शादी के बाद ग्रैंड होगा अनंत और राधिका का रिसेप्शन
  3. अनंत-राधिका के रिसेप्शन में भोजपुरी स्टार की एंट्री

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्री-वेडिंग और शादी के जश्न के बाद अब धूम अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बाद आज अपना वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय कर रहे हैं। मुंबई के वर्ल्ड जियो सेंटर में सारी तैयारियां हो गई हैं और मेहमानों का ताता लगना भी शुरू हो गया है। इस बीच हमारी नजर वेन्यू पर गई, जो सबसे हटकर है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के सभी फंक्शन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में आयोजित हुए। संगीत से लेकर हल्दी, मेहंदी, शादी और शुभ आशीर्वाद समेत सारे कार्यक्रम इसी वेन्यू पर हुए और सारी तैयारियां भी अलग ढंग से की गईं।

वेन्यू को रामचरितमानस के श्लोक से सजाया गया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन के वेन्यू को अनोखे अंदाज में सजाया गया है। फूलों और तोते की आकृति वाले सजावट के साथ फोटो खिंचवाने वाले स्थान को तुलसीदास के रामचरितमानस के श्लोकों और छंदों के साथ पांच बड़े स्क्रॉल दृश्य से और भी आकर्षित बना दिया गया। इस तरह अंबानी परिवार का मंगल उत्सव में चार-चांद लगा गया।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद लंदन में जश्न मनाएंगे Anant Ambani और Radhika Merchant, लंबा चलेगा वेडिंग सेलिब्रेशन!

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

वेडिंग रिसेप्शन में आये खेसारी लाल यादव

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेशन में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी आये। उन्होंने ऑफ-व्हाइट शेरवानी में एंट्री की। इसके अलावा रिसेप्शन में इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया और यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी आई हैं।

Khesari Lal Yadav

रिसेप्शन पार्टी में ब्रिटिश ऑथर जय शेट्टी और उनकी पत्नी राधी देवलुकिया शेट्टी ने भी शिरकत की है। राधी खुद भी यूट्यूबर हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। शनिवार को कपल के लिए शुभ आशीर्वाद फंक्शन आयोजित किया गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस फंक्शन में साउथ से लेकर बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां और देश-दुनिया के हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- छोटी बहू Radhika Merchant की विदाई में भर आईं ससुर Mukesh Ambani की आंखें, इमोशनल वीडियो आया सामने