विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डंस' के लिए डेढ़ महीने से जंगल में घूम रहे खेसारी लाल यादव, जानें अपकमिंग फिल्म में होगा क्या कुछ खास

Published: Sun, 31 Mar 2024 05:07 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। उनका स्टारडम इतना ...और पढ़ें

एक्टर खेसारी लाल यादव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्टर खेसारी लाल यादव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी कई एक्टर्स हैं, जिनका स्टारडम फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे ही एक एक्टर हैं खेसारी लाल यादव, जो इन दिनों उत्तर प्रदेश के जंगलों में घूम रहे हैं। खेसारी पिछले एक महीने से अधिक समय से चंदौली के जंगलों में घूम रहे हैं। फैंस तक ये जानने को उत्सुक हैं कि खेसारी लाल यादव आखिर लग्जरी भरी जिंदगी छोड़कर जंगल में क्या कर रहे हैं।

डेढ महीने से जंगल में हैं खेसारी लाल यादव

'संघर्ष 2', 'फरिश्ता' जैसी फिल्में देने वाले खेसारी लाल यादव पिछले डेढ़ महीने से चंदौली के राजदरी - देवदारी के झरना, बांध ,जंगल पहाड़, गांव के आसपास घूम रहे हैं। इसकी वजह भी काफी खास है। दरअसल, खेसारी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'डंस' की शूटिंग के लिए जंगल में घूम रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ही ऐसी है कि खेसारी को ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग जंगल में करनी पड़ रही है। भोजपुरी फिल्म 'डंस' एक हार्डकोर एक्शन मूवी के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी वाली फिल्म होगी।

बिग बजट फिल्म होगी 'डंस'

धरज ठाकुर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डंस' मेगाबजट फिल्म होगी। फिल्म में मनोरंजन को भरपूर स्थान देने के लिए, मेकर्स ने लीक से हटकर एक बेजोड़ फिल्म बनाने पर फोकस किया है। 'डंस' की शूटिंग एक महीने से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग लोकेशन्स पर की जा रही है। 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार भी

इस फिल्म में भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके कलाकार नजर आएंगे। खेसारी लाल यादव के अलावा मूवी में स्वेता, शाहवर अली, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी, स्वेता नवल, जे नीलम, जे पी सिंह, गौरी शंकर, आर्यन बाबू चाहत राज और माही खान हैं। 

यह भी पढ़ें: Crew Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में 'क्रू' ने भरी ऊंची उड़ान, इस मुकाम पर पहुंचा फिल्म का कलेक्शन