Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी बहू Radhika Merchant की विदाई में भर आईं ससुर Mukesh Ambani की आंखें, इमोशनल वीडियो आया सामने

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 05:44 PM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल ने 12 जुलाई को मुंबई में धूमधाम से शादी की। अब अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुकेश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। देखिए उनका वीडियो।

    Hero Image
    राधिका मर्चेंट की विदाई में भावुक हुए ससुर मुकेश अंबानी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंबानी परिवार पिछले कुछ समय से अनंत अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत (Anant Ambani) ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी रचाई। तीन प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के बाद कपल ने 12 जुलाई को सात फेरे लिये और इस वक्त उनका रिसेप्शन सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच राधिका की विदाई का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंनत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का शादी के बाद ससुराल में शानदार वेलकम हुआ था। जेठ आकाश अंबान और जेठानी श्लोका मेहता ने प्यार लुटाकर राधिका का स्वागत किया था। अब अंबानी परिवार की छोटी बहू की विदाई का वीडियो सामने आया है। इसमें सिर्फ राधिका ही इमोशनल नजर नहीं आईं, बल्कि मुकेश अंबानी की आंखों में भी आंसू आ गये।

    राधिका मर्चेंट की विदाई पर भावुक मुकेश अंबानी

    सोशल मीडिया पर राधिका की विदाई का एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि राधिका विदाई के समय भावुक हैं। वह रीति-रिवाज के साथ विदाई ले रही हैं। सबसे ध्यान खींचने वाला रिएक्शन राधिका के ससुर मुकेश अंबानी का है। वह अपनी बहूरानी की विदाई में खुद रोते हुए दिखाई दिये।

    यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने के बाद Khloe संग अमेरिका लौटीं Kim Kardashian, ऐश्वर्या के साथ सेल्फी की शेयर

    View this post on Instagram

    A post shared by Boss Women Sayings (@bosswomensayings)

    मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू देख फैंस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाये। एक यूजर ने कहा, "बहू की विदाई पर अंबानी रो रहे हैं। वो आदमी वाकई बहुत भावुक हैं।" एक ने कहा कि विदाई भारतीय शादी का सबसे इमोशनल पल है। उनका ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

    राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन मार्च में शुरू हुए थे। फिर यूरोप में कपल की क्रूज पार्टी हुई थी। मुंबई में कपल की शादी की रस्में 5 जुलाई से शुरू हुईं। संगीत, हल्दी और मेहंदी के बाद शुक्रवार को उनकी शादी थी। शनिवार को ब्लेसिंग सेरेमनी आयोजित की गई और अब रविवार को उनका वेडिंग रिसेप्शन है।

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: वेडिंग सेरेमनी में छाया ऐश्वर्या-दीपिका का स्वीट मोमेंट, इमोशनल होकर एक दूसरे को लगाया गले