Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि ये अभिनेत्री थीं 'कृष' के लिए पहली पसंद, एक फोटोशूट बना इनकार की वजह

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 09 May 2021 07:48 AM (IST)

    फिल्म कृष में प्रियंका चोपड़ा को ऋतिक रोशन के साथ खूब पसंद किया गया था। इसके बाद कृष 3 भी आई इसमें भी प्रियंका और ऋतिक साथ में नजर आए। लेकिन इस फिल्म ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्मों का चलन साल 2006 में आई फिल्म 'कृष' से शुरू हुआ। 'कृष' ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक ड्रामा और कॉमेडी फिल्मों की लाइन को क्रॉस कर दिया। इस फिल्म के बाद से ही 'द्रोणा' और 'रा-वन' जैसी फिल्में भी आईं। 'कृष' को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था। फिल्म में मुख्य किरदार में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष के लिए प्रियंका चोपड़ा राकेश रोशन की पहली पसंद नहीं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म 'कृष' में प्रियंका चोपड़ा को ऋतिक रोशन के साथ खूब पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी फिल्म में कमाल की लगी थी। इसके बाद 'कृष 3' भी आई, इसमें भी प्रियंका और ऋतिक साथ में नजर आए। लेकिन इस फिल्म के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि अमृता राव थीं। हालांकि अमृता ने खुद ही इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमृता ने इस बारे में बताया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by AMRITA RAO 🇮🇳 (@amrita_rao_insta)

    अमृता राव ने हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस बारे में बताया है। अमृता ने बताया, 'ऋतिक और मैंने एक फोटोशूट किया था। उस दौरान हम दोनों की केमिस्ट्री मिसिंग थी। मैं उनके सामने बहुत यंग नजर आ रही थी। मेरे अंदर उस फिल्म को छोड़ने को लेकर कोई बुरी भावना नहीं, बस मैं यह जानती हूं कि आपकी डेस्टिनी लिखी होती है।'

    यदि अमृता इस फिल्म से अपने हाथ पीछे नहीं खींचतीं तो प्रियंका की जगह अमृता कृष सीरीज में नजर आतीं। हालांकि अमृता राव के खाते में 'मैं हूं ना' और 'विवाह' जैसी कामयाब फिल्में हैं। जिनमें अमृता के अभिनय को खूब पसंद किया गया है। इन दिनों अमृता अपने मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं। अमृता राव ने साल 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी। जिसके बाद बीते साल अक्टूबर के महीने में उन्होंने अपने पहले बेटे वीर को जन्म दिया है।

    Mothers Day 2021: टीवी के सितारों ने याद किए मां के साथ बिताए पल, उत्कर्ष नाइक बोलीं- 'मेरी मां की बस एक मेमोरी नहीं हो सकती'