विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli पर तंज कसना Rahul Vaidya को पड़ा भारी, हाथ से निकल गई कई बड़ी ब्रांड डील्स?

Published: Wed, 14 May 2025 12:56 PM (IST)

विराट कोहली से पंगा लेना सिंगर राहुल वैद्य को बहुत भारी पड़ता नजर आ रहा है। खबर है कि सिंगर ...और पढ़ें

राहुल वैद्य और विराट कोहली साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)
राहुल वैद्य और विराट कोहली साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. राहुल ने उड़ाया था विराट का मजाक
  2. सिंगर के हाथ से निकल गईं बड़ी डील
  3. कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर राहुल वैद्य पिछले काफी समय से क्रिकेटर विराट कोहली और उनके प्रशंसकों पर कटाक्ष करते आ रहे हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब गायक ने आरोप लगाया कि कोहली ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है।

राहुल वैद्य के हाथ से निकले ब्रांड?

हालांकि कोहली ने इस बारे में कोई बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चूंकि राहुल ने विराट कोहली पर हमला करना शुरू कर दिया है इस वजह से उन्होंने कई बड़ी ब्रांड डील खो दी हैं।

यह भी पढ़ें: 'अगर सिंगिंग पर इतनी मेहनत करते...', Rahul Vaidya की नौटंकी पर Virat Kohli के भाई का वार, दिया करारा जवाब

सिंगर ने पूरे मामले पर दी सफाई

हालांकि, जब माधान्या सिंगर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की डील खोने से इनकार किया। राहुल ने कहा, "बिलकुल बकवास! मैं कोई इन्फ्लुएंसर थोड़ी हूं जो ब्रांड्स चले जाएंगे! मुझे आश्चर्य है कि जो लोग इस बारे में रिपोर्ट कर रहे हैं, वो क्या स्मोकिंग कर रहे हैं??!"

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

यह सब तब शुरू हुआ जब गायक ने शिकायत की कि कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जिसमें वो बोले रहे थे,"तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, जैसा कि आप सभी जानते हैं। मुझे लगता है कि यह भी इंस्टाग्राम की गड़बड़ी है। इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली को,'एक काम कर, मैं तेरे तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक करती हूं'। है ना?"

हाल ही में, राहुल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली के फैंस को 'जोकर' कहा और लिखा, "और अब आप मुझे गाली दे रहे हैं जो ठीक है लेकिन आप मेरी पत्नी, मेरी बहन को गाली दे रहे हैं.. जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है! तो मैं सही था। इसलिए आप सभी विराट कोहली के फैन जोकर हैं! 2 कौड़ी के जोकर।"

यह भी पढ़ें: 'मैं सिर्फ आपका हाथ...', विराट कोहली से विवाद के बीच Rahul Vaidya का Anushka Sharma संग पुराना वीडियो वायरल