Move to Jagran APP

Amala Paul Wedding: बिन बैंड-बाजा और बारात के अमाला पॉल ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, शेयर की रोमांटिक फोटो

Amala Paul And Jagat Desai Wedding एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने हाल ही में अपने 32वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग सगाई की थी। सगाई के ठीक 10 दिन बाद इस कपल ने गुपचुप तरीके साथ शादी रचाई। अमाला पॉल (Amala Paul) के पति यानी जगत देसाई (Jagat Desai) ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Sun, 05 Nov 2023 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2023 06:54 PM (IST)
अमाला पॉल और जगत देसाई की शादी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amala Paul And Jagat Desai Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे है। हाल ही में साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता वरुण तेज (Varun Tej) ने अपनी लेडी लव लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) से इटली में शादी रचाई।

loksabha election banner

तो वहीं रविवार को साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने भी गुपचुप ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की। इसकी जानकारी खुद इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।

यह भी पढ़ें- Amala Paul Engaged: अमाला पॉल ने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, जगत देसाई ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

अमाला पॉल ने की गुपचुप शादी

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने हाल ही में अपने 32वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड जगत देसाई संग सगाई की थी। सगाई के ठीक 10 दिन बाद इस कपल ने गुपचुप तरीके साथ शादी रचाई। अमाला पॉल (Amala Paul) के पति यानी जगत देसाई (Jagat Desai) ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

अमाला पॉल का ब्राइडल लुक

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इस कपल ने कैप्शन में लिखा, दो आत्माएं, एक डेस्टिनी, इस जीवन भर के लिए मेरी डिवाइन पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चलना। एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करे तो उन्होंने इस खास मौके पर पर्पल कलर का वेस्टर्न लहंगा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने नेकलेस और हाथों में रिंग पहनी थी। तो वहीं, जगत देसाई भी व्हाइट और पर्पल कलर की शेरवानी में नजर आए।

दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला

बता दें, अमाला पॉल ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय ने 7 जून, 2014 को कोच्चि में सगाई और 5 दिन बाद चेन्नई में शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- 'तेलुगु फिल्मों में हिरोइन को सिर्फ नाचने के लिए रखते हैं'- एक्ट्रेस अमाला पाल ने साउथ इंडस्ट्री पर मारा ताना

वर्क फ्रंट को लेकर करें तो अमला पॉल ने मुख्य रूप से तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में नजर आई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.