Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amala Paul Engaged: अमाला पॉल ने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, जगत देसाई ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM (IST)

    Amala Paul Engaged अमाला पॉल (Amala Paul) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां और गिफ्ट्स भी मिल रहे हैं। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें प्रपोज किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    अमाला पॉल ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amala Paul Engaged: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां और गिफ्ट्स भी मिल रहे हैं।

    अदाराका को अपने जन्मदिन पर एक ऐसा गिफ्ट मिला जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। दरअसल, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें प्रपोज किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    अमाला पॉल को जन्मदिन पर मिला खास तोहफा

    अमाला पॉल (Amala Paul) के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे देखा जा रहा है कि जगत अमाला को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को इस बारे में कुछ नहीं पता था। जगत ने उनके लिए इसे सरप्राइज रखा था। इस सरप्राइज के बाद अमला पॉल के एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- सिंगर Armaan Malik ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से की सगाई, लिपलॉक करते हुए इनसाइड तस्वीरें की शेयर

    View this post on Instagram

    A post shared by Jagat Desai (@j_desaii)

    ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई ने किया प्रपोज

    जगत देसाई वीडियो के कैप्शन में लिखा, मेरी जिप्सी क्वीन ने हां कह दिया। वीडियो में अमला पॉल और जगत देसाई दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों अपने खाने को इंजॉय कर रहे हैं, इसी बीच कुछ डांसर्स वहां डांस करती नजर आती हैं। अचानक जगत उठते हैं और उन डांसर्स के साथ डांस करने लगते हैं और एक्ट्रेस को भी बुलाते हैं और एक दम से उन्हें रिंग दिखाकर उन्हें सरप्राइज करते हैं।

    अमाला पॉल की पहली शादी  

    बता दें, अमाला पॉल ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय ने 7 जून, 2014 को कोच्चि में सगाई और 5 दिन बाद चेन्नई में शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

    यह भी पढ़ें- 'तेलुगु फिल्मों में हिरोइन को सिर्फ नाचने के लिए रखते हैं'- एक्ट्रेस अमाला पाल ने साउथ इंडस्ट्री पर मारा ताना

    तलाक का कारण विजय के घरवालों को बताया गया। खबर थी कि विजय के परिवार वालों को अमाला पॉल का एक्टिंग करना पसंद नहीं था। ऐसे में एक्ट्रेस ने शादी को चुनकर अपने करियर को चुना और दोनों का तलाक हो गया।