Alia-Ranbir Baby: बेटी को जन्म देने पर आलिया ने कही दिल छू देने वाली बात, मैजिकल गर्ल बताकर लिखा भावुक पोस्ट
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby कपूर खानदान में किलकारी गूंजी है। आलिया और रणबीर एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बने हैं। बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस और कपूर परिवार के बाकी सदस्यों ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Deliver Baby Girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने रविवार सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया। उनके घर में 'लक्ष्मी' के आगमन पर पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आलिया से मिलने उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर अस्पताल पहुंची। एक्ट्रेस को एक-एक कर परिवार के सभी लोग बधाई देते जा रहे हैं। खुद आलिया ने भी बेटी को जन्म देने की खुशी जाहिर की है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने मां बनने के सुखद एहसास को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि मां बनने के बाद उन्हें कितनी खुशी महसूस हो रही है।
View this post on Instagram
मां बनने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक बेटी को जन्म देने की खुशी का इज्हार किया है। आलिया ने शेर, शेरनी और उसके बच्चे की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिये अपनी बेटी को मैजिकल बताते हुए आलिया ने लिखा, 'यह हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज है। हम सब खुशी से पागल हो रहे हैं।' पोस्ट के अंत में उन्होंने रणबीर और खुद को ब्लेस्ड और ओबसेस्ड पेरेंट भी बताया। इसी पोस्ट के साथ नीतू कपूर ने भी आलिया और रणबीर को बधाई दी है।
रिद्धिमा पंडित ने बुआ बनने पर जताई खुशी
आलिया-रणबीर को पूरे कपूर खानदान से बधाइयां मिल रही हैं। नीतू कपूर के बाद रिद्धिमा कपूर ने भी घर में 'लक्ष्मी' के वेलकम पर खुशी जताई है। उन्होंने आलिया-रणबीर को बेबी गर्ल का प्राउड पेरेंट बताते हुए लिखा कि बुआ इस बच्ची से बहुत सारा प्यार करती है।
आलिया की हुई है सी सेक्शन डिलीवरी
आलिया भट्ट शादी के सात महीने बाद ही मां बन गई हैं। 14 अप्रैल, 2022 को उनकी शादी हुई थी। जून में उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ऐसे में सात महीने बाद उनके बच्चे का जन्म हुआ है। खबर है कि आलिया की नॉर्मल डिलीवरी न होकर सी सेक्शन डिलीवरी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।