Move to Jagran APP

Akshara Singh Video: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को पूल में आई 'पिया' की याद, बोल्डनेस देख फैंस बोले-बवाल दीदी

Akshara Singh Video भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने फैंस का लगातार मनोरंजन करती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Tanya AroraEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 06:45 PM (IST)
akshara singh viral video bhojpuri queen dancing with friend manisha rani in swimming pool. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेती हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का टेम्प्रेचर बढ़ाती हुईं नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

अक्षरा सिंह ने पूल में दोस्त के साथ किया हॉट डांस

अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उनका यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी एक दोस्त के साथ पूल में हैं और वह रानी और प्रीति जिंटा के फेमस गाने 'पिया-पिया ओ पिया' पर पूल में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने स्कीन रंग की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में अक्षरा डांस के साथ-साथ कॉमेडी करती हुई भी नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को बवाल बता रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

अक्षरा सिंह की तस्वीर देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ घंटो पहले पोस्ट की गई इस वीडियो को अब तक 1 लाख 45 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बवाल दीदी'। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत ही खूब मैम'। अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर से ऊपर कौन लड़का है'। इस पोस्ट पर लोग हंसी वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। अक्षरा सिंह से हाल ही में जब उनकी शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अभी फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के अपोजिट की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.