Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Adnan Sami ने क्यों छोड़ा पाकिस्तान? भारत में शिफ्ट होने की वजह से भी सिंगर ने उठाया पर्दा

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 06:05 PM (IST)

    अदनान सामी (Adnan Sami) ने साल 2016 में पाकिस्तान छोड़कर भारत में रहना शुरू किया। उन्होंने भारत-पाक तनाव के बीच अपने जन्मस्थान को छोड़ने की वजह बताई। अदनान ने कहा कि पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री (Why Adnan Sami left Pakistan) में उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा था। आइए जानते हैं कि उन्होंने किसकी सलाह पर मुंबई में आने का फैसला लिया था।

    Hero Image
    सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तान क्यों छोड़ा (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी परिस्थिति पैदा हो गई थी। इन दिनों भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा सितारे ऐसे हैं, जो वहां की समस्याओं पर खुलकर बात कर चुके हैं और पाक को छोड़कर दूसरे देश या भारत में रहने लगे। इनमें से एक गायक और संगीतकार अदनान सामी भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अदनान ने साल 2016 में पाकिस्तान को छोड़कर भारत में रहना शुरू किया था। भारत-पाक तनाव के बीच उन्होंने अपने जन्म स्थान को छोड़ने की वजह के बारे में खुलासा किया है। दरअसल, सिंगर ने उन हालातों को उजागर किया है, जिसकी वजह से उन्हें भारत आकर सिंगिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया।

    पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था समर्थन

    पाकिस्तान की नागरिकता को त्याग कर भारत का नागरिक बनने के लिए उन्हें हमेशा सीमा पार से आलोचना झेलनी पड़ी है। हालंकि, सिंगर ने खुद को गर्व से भारत का नागरिक बताया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- सैफ अली खान और रानी मुर्खजी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बनी थी कमाई की गारंटी, बॉक्स ऑफिस पर हुई था बंपर कलेक्शन

    अदनान सामी ने भारत में आकर म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने की वजह से पर्दा उठाया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में एक टीवी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि साल 1998 में जब उनके गाने रिलीज हुए, तो पाकिस्तान की म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों को लगा की अब उनका क्रेज खत्म हो चुका है और इस वजह से वहां के लोगों ने गानों का प्रचार करने में भी कोई खास मेहनत नहीं की।

    आशा भोसले की सलाह पर आए थे मुंबई

    सिंगर ने भारत आने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने गायिका आशा भोसले से पाकिस्तान में हो रहे व्यवहार के बारे में चर्चा की थी। दरसल अदनान ने साल 1997 की एल्बम बदलते मौसम के कई पॉपुलर ट्रैक गाए थे।

    Photo Credit- IMDb

    सामी ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'मैंने आशा जी से इस बारे में निराशा के साथ बताया कि यहां के लोगों ने फैसला ले लिया है कि वह किसी भी वजह से मेरे साथ काम नहीं करेंगे। गायिका ने इसके जवाब में उन्हें सलाह दी थी कि 'तुम रिकॉर्डिंग के लिए लंदन क्यों जाना चाहते हो। अगर तुमे सच में कुछ नया करना है, तो मुंबई आने का निर्णय लें। यह हिंदी म्यूजिक की राजधानी है। यहां एक बार, जो पॉपुलर हो जाता है वह पूरी दुनिया में मशहूर हो जाता है।

    ये भी पढ़ें- Dhoom 4: रणबीर कपूर की 'धूम 4' का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी, फिल्म की शूटिंग पर भी आया बड़ा अपडेट