Nimrat Kaur Photos: दीवाली से पहले ही फुलझड़ी बनीं निमरत कौर, 42 साल की उम्र में लगती हैं 'पटाखा'
दसवीं एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। बड़े पर्दे और ओटीटी पर अपनी अदाकारी दिखाने वाली निमरत सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अदाओं से कहर ढहाती हैं। वह 42 साल की उम्र में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को खूबसूरती में टक्कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फुलझड़ी बने हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत का झंडा लहराने वाली निमरत कौर (Nimrat Kaur) एक उम्दा अदाकारा हैं। उन्होंने अपना करियर म्यूजिक वीडियोज से शुरू किया था और फिर वह सीधे हॉलीवुड चली गई थीं। उन्होंने अमेरिकन और इंग्लिश टीवी शोज में काम किया और नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया।
निमरत कौर को बॉलीवुड में पहचान इरफान खान स्टारर फिल्म द लंचबॉक्स (The Lunchbox) से मिली थी। पेडलर के बाद निमरत की ये दूसरी फिल्म थी जो कान्स (Cannes) तक पहुंची थी। अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने हिंदी सिनेमा में उनकी जगह पक्की कर दी थी। तब से वह फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं।
फुलझड़ी बनीं निमरत कौर
इन दिनों निमरत कौर हेडलाइंस में छाई हुई हैं, लेकिन वजह कुछ और है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर सारा ध्यान खींच लिया है। दीवाली नजदीक है और वह त्योहार से पहले ही फुलझड़ी बनी हुई दिखाई दीं। 28 अक्टूबर को निमरत कौर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी पटाखा से कम नहीं लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'वो शादीशुदा है, कुछ कहूंगी तो', Abhishek Bachchan संग डेटिंग रूमर्स के बीच चर्चा में Nimrat Kaur का ये बयान
Nimrat Kaur- Instagram
इको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए किया प्रेरित
दसवीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ग्लैमरस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इको फ्रेंडली फुलझड़ी।" इसके साथ उन्होंने हैशटैग के जरिए फैंस से गुजारिश की है कि उन्हें पटाखा बनना चाहिए, पटाखा फोड़ना नहीं चाहिए। लोगों को रोशनी फैलानी चाहिए, धुआं नहीं। उन्होंने इको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए कहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में निमरत कौर येलो कलर की साड़ी में कहर ढहा रही हैं। फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ निमरत ने ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी है। नो एक्सेसरी, मिनिमल मेकअप और कर्ली हेयर उनके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।निमरत का ये वीडियो देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
Nimrat Kaur- Instagram
सोशल मीडिया पर लगाती हैं आग
ऐसा पहली बार नहीं है, जब निमरत यूं सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। 42 साल की उम्र में वह यंग एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम फीड उनकी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 8 लाख लोग फॉलो करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।