'नाटू नाटू' फेम Oscar विनर कीरावनी पर 19 वर्षीय सिंगर ने लगाया शोषण का आरोप, कहा- 'साड़ी नीचे से बांधने को...'
19 वर्षीय सिंगर प्रवास्ति आराध्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके सबको चौंका दिया। इस वीडियो में सिंगर ने पदुथा थेयागा सिल्वर जुबली सीरीज के जजों और प्रोडक्शन टीम पर उत्पीड़न पक्षपात और बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने गायिका सुनीता उपद्रष्टा पर विशेष रूप से उनके प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने शो में पर्दे के पीछे की कुछ घटनाओं को उजागर किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर प्रवास्ति आराध्या,जो वर्तमान में रियलिटी टीवी शो 'पडुथा तीयागा' सिल्वर जुबली का हिस्सा थीं ने शो के निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें ऑस्कर विनर संगीतकार एम एम कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और सिंगर सुनीता भी शामिल हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावना अनुभव
सिंगर ने जजों पर धमकाने, उत्पीड़न और बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया है। 19 वर्षीय ने सोशल मीडिया पर कुछ चौंकाने वाले दावे किए, जिसमें आरोप लगाया कि कैसे गायिका सुनीता उपद्रष्टा ने ऑस्कर विजेता संगीतकार-गीतकार जोड़ी एमएम कीरवानी और चंद्रबोस के साथ मिलकर उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। प्रवास्ति ने पडुथा तीयागा सिल्वर जुबली को बेनकाब करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में स्टार मां के सुपर सिंगर जीतने के बाद, उन्होंने अधिक एक्सपोजर के लिए नए शो में भाग लेने का फैसला किया। हालांकि, यह उनके लिए एक भयावह अनुभव और दुःस्वप्न बन गया। अपने एलिमिनेशन के बाद उन्होंने तय किया कि वो अपनी सच्चाई दुनिया के साथ शेयर करेंगी।
यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर साउथ एक्टर Vishnu Vishal के घर आई लक्ष्मी, Jwala Gutta ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
कीरावनी ने अपना गाना गाने के लिए कहा
एक वीडियो में प्रवास्ति ने शो में जज के रूप में काम करने वाले तीनों पर अपमानजनक कमेंट और पक्षपात के जरिए उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एमएम कीरावनी ने उन्हें केवल तभी ज्यादा नंबर दिए जब उन्होंने कीरावनी के गानों को गाया। प्रवास्ति ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने शादियों में परफॉर्म करने की बात कही, तो कीरावनी ने यह कहकर जवाब दिया कि वह न केवल ऐसे गायकों को नापसंद करते हैं बल्कि उनसे नफरत करते हैं।

साड़ी नाभि के नीचे बांधने को कहा
प्रवास्ति ने दावा किया कि पहले केरावनी और चंद्रबोस ने शुरू में उनके साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन बाद में उनका व्यवहार बदल गया। प्रवास्ति ने यह भी दावा किया कि शो की प्रोडक्शन टीम ने अक्सर उन पर ऐसे कपड़े पहनने का दबाव डाला, जिससे उनका पेट खुला रहे। इसके बाद वो बहुत अनकंफर्टेबल होती थीं।
एमएम कीरावनी को एमएम क्रीम के नाम से भी जाना जाता है। वो एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, सिंगर और गीतकार हैं।'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए उन्हें 2023 में गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर पुरस्कार मिला था।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 33 मिनट की रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर के आगे फेल हैं सारे गणित, OTT पर भूलकर भी मिस न करें ये साउथ मूवी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।