विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा इलेक्शनः बोले खंडूड़ी, टिकट वितरण में अपनाया राजनीतिक दृष्टिकोण

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 02:00 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी पर परिवारवाद के आरोप पर पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण व राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेना पड़ता है।

विधानसभा इलेक्शनः बोले खंडूड़ी, टिकट वितरण में अपनाया राजनीतिक दृष्टिकोण
विधानसभा इलेक्शनः बोले खंडूड़ी, टिकट वितरण में अपनाया राजनीतिक दृष्टिकोण

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट वितरण में परिवारवाद और सरकार में रहते हुए भाजपा के निशाने पर रहने वाले कांग्रेसी मंत्रियों को पार्टी में शामिल करने के सवाल भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी को भी शुक्रवार को ऐसे सवालों से दो चार होना पड़ा। उन्होंने इस मसले पर पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण राजनीतिक परिस्थिति और राजनीतिक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: 24 बागी छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करके यदि कोई गलती की है तो जनता उन्हें भी दोष दे कि ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 'हाथी' दे रहा 'हाथ' को चुनौती

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को प्रदेश की सरकारों से 16 साल का लेखा जोखा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: एसेंबली इलेक्शन: कांग्रेस-भाजपा, वोट पर हक के अपने-अपने दावे

उन्होंने कहा कि यह देखना चाहिए कि किसने राज्य गठन को संघर्ष किया। किसने राज्य का निर्माण किया और कौन इसके खिलाफ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य का गठन किया और विशेष राज्य का दर्जा दिया। केंद्र में यूपीए की सरकार आने के बाद यह दर्जा समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: पीडीएफ का पैमाना केवल हरदा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान लोकायुक्त बनाया गया। भर्ती व ट्रांसफर के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का प्रयास करते हुए पॉलिसी बनाई गई। कांग्रेस सरकार आई तो इन सब को साईडलाइन कर दिया। ऐसा नहीं है कि भाजपा से कोई गलती नहीं हुई होगी। जो गलतियां हुई, उसकी भी समीक्षा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का साथ नहीं, पर लड़ेंगे 'हाथ' पर

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी है, इसकी भी समीक्षा की जानी चाहिए। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों पर घिरे कांग्रेसियों को भाजपा में लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कि हमें भी दोष दीजिए कि हमने ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड की 70 सीटों पर 636 के बीच मुकाबला

पार्टी पर लग रहे परिवारवाद के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण व राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेना पड़ता है। परिवारवाद पार्टी की मजबूरी नहीं है। भाजपा अपनी नीति और सिद्धांत पर चलती है। इसके लिए इसकी पृष्ठभूमि को देखना आवश्यक है।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।