यूपी चुनाव-2017:राहुल गांधी से मिलने चाकू लेकर पहुंची महिला, एसपीजी ने पकड़ा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने महिला कार्यकर्ता चाकू लेकर पहुंच गई। सुरक्षा घेरे के बाहर ही एसपीजी ने पकड़ लिया। उसके पर्स से चाकू लेकर जब्त किया और उसे बाहर भेज दिया।
बरेली (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने महिला कार्यकर्ता चाकू लेकर पहुंच गई। सुरक्षा घेरे के बाहर ही एसपीजी ने उसे पकड़ लिया। उसके पर्स से चाकू लेकर जब्त किया और उसे बाहर भेज दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाकर सख्त किया। हालांकि पदाधिकारियों की गुजारिश पर कार्रवाई नहीं की गई।
बिशप मंडल कॉलेज के मैदान पर राहुल गांधी पहुंचते, उससे पहले मंच से जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने उनसे मिलने वाले कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं के नाम पुकारने शुरू किए।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: राहुल ने कहा, सपा व कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा की हालत खराब
कांग्रेस की कार्यकर्ता संगीता कौशल भी नाम पुकारे जाने पर मंच की ओर गई। वहां एसपीजी का मजबूत सुरक्षा घेरा था। एसपीजी ने महिला कार्यकर्ता के पर्स की जांच की तो उसमें चाकू निकला। इस पर एसपीजी ने महिला कार्यकर्ता को आड़े हाथों ले लिया। चाकू को जब्त कर कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया। एसपीजी के एआइजी सुब्रतो रॉय और एसपी मनीष जैन ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे, प्रदेश महामंत्री अजय शुक्ला ने शहर की छवि बनाए रखने के लिए एसपीजी से कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई। उनके कहने पर एसपीजी के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेताजी साथ हैं, बस यही मेरे लिए बहुत
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता के पर्स में चाकू होने की सूचना एसपीजी अफसरों ने दी। उनके बुलाने पर वहां गया। उनसे कार्यकर्ता पर कार्रवाई नहीं करने की खुशामद की। आखिरकार वे मान गए।
-रामदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: रामगोपाल बोले- मैं नीलकंठ हूं, मैंने अखिलेश को बचाया
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने कहा, मन की नहीं खेत की बात करिए मोदी जी
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में आज से थम गया दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार
यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः पीएम मोदी बोले, सपा के गुंडों ने थानों को पार्टी कार्यालय बना दिया