Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने कहा, मन की नहीं खेत की बात करिए मोदी जी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 13 Feb 2017 11:50 AM (IST)

    सम्भल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब बुरे दिन आ गए हैं।

    यूपी चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने कहा, मन की नहीं खेत की बात करिए मोदी जी

    मुरादाबाद (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्भल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी के बुरे दिन आ गए हैं। 2017 में वह प्रदेश और 2019 में देश हारेंगे। बदायूं की जिस घटना को उन्होंने सपा का कारनामा बताया है उस घटना की जांच उनकी सीबीआइ ने ही की है। उसने क्लीन चिट दे दिया और मोदी ने रिपोर्ट ही नहीं पढ़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने कहा कि मन की बात करने से देश नहीं बदलेगा। खेत और खलियानों की बात करिए मोदी जी। हमने विकास किया है। यह हम नहीं हमारा काम बोल रहा है। मैने एंबुलेंस चलाई आपने क्या चलाया। मैंने पुलिस सुधार किया आपने क्या किया। नौकरी में सीधी भर्ती सपा सरकार ने की। उर्दू की डिग्री को कक्षा दस व बारह के समतुल्य कर दिया।

    साक्षात्कार : अखिलेश यादव का दावा हमने दिखाई उत्तर प्रदेश को विकास की राह

    सम्भल के लोकल मुद्दों पर उन्होंने बात की। मंच से बसपा का नाम नहीं लिया। कांग्रेस गठबंधन का उददेश्य बताया बहुमत के करीब। यह भी कहा सीट ज्यादा दी ताकी दोस्ती लंबी चले। सम्भल से मुख्यमंत्री अमरोहा के हसनपुर पहुंचे। यहां नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो के अच्छे दिन कहां हैं। मोदी ने जनता को धोखा दिया है। बोले हमने सड़क बिजली पानी दिया। हमने एम्बुलेन्स दी, यूपी-100 चलाई। सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर को जिताने की अपील करते हुए बोले कमाल को जिताओ हसनपुर भी कमाल का हो जाएगा।

    अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू को सपा ने बढ़ावा दिया। युवाओं को रोजगार भी हमने ही सबसे ज़्यादा दिया है। इस सपा-कांग्रेस गठबंधन से विरोधी डरे हुए है। अगर और विकास चाहते हो तो सपा को जिताना होगा। नारा लगवाया और फिर यहां से मंडी धनौरा के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचकर सभा में बोले कि हमने आपके लिए बहुत काम किया। पेंशन बाँट दी, लैपटॉप दिए, इस बार मौका मिला तो गांव में भी 24 घंटे बिजली देंगे। कांग्रेस से गठबंधन पर बोले, दो कुनबो का नहीं दो युवाओं का गठबंधन हुआ है।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश और राहुल ने पेश किया दस प्राथमिकताओं का साझा पत्र

    यूपी नहीं बल्कि देश में रोकेंगे भाजपा को। दोस्ती के नाते कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी गईं। कांग्रेस का हाथ है साइकल पर, अब तेज़ दौड़ेगी। मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने तो लोगों को लाइन में लगा दिया। काला धन कितना जमा हुआ, कोई तो हिसाब दे दे अब। नोटबंदी से लोगों को परेशानी हुई, कई लोगों की जान गई, लेकिन भाजपा की ओर से कोई भी मदद के लिए नहीं आया। सपा ने मदद की। इसके बाद नौगावां सादात में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अब बुढ़ापे में क्या छक्के मारेंगे, हम युवाओं का गठबंधन ही छक्का मारेगा। सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया सरल की, बच्चों को दूध फल दिए आगे घी भी देंगे।

    देखें तस्वीरें : मुरादाबाद में बसपा के रोड शो पर पथराव, बचे हीरो-हीरोइन

    बसपा के हाथी नौ सालों से खड़े है। कहा सरकार बनी तो नौगावां में स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स बनवा देंगे। मौलाना ने तो सिर्फ स्टेडियम मांगा है। अमरोहा के जीआइसी में हुई जनसभा में बसपा से सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। बोले, बसपा के लोग अच्छा हुआ कि पत्थर वाली पार्टी को छोड़ कर आ गए। हमारी बुआ को छोड़ कर आ गए आप, स्वागत है आपका। कहा, अमरोहा की जनता पर भरोसा है, बीते चुनाव को दोहराएंगे आप लोग। पहले चरण के मतदान के बाद तस्वीर साफ हो गई है। सपा को फिर से मौका दे रही है जनता। सपा ने जमीनी स्तर पर काम किया है। इस बीच अजान हुई तो मुख्यमंत्री ने संबोधन रोक दिया। इसके बाद फिर से लोगों संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोगों को स्मार्ट फोन देंगे, सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लगाकर स्मार्ट बनाएंगे। गांव में राशन और पेंशन की सुविधा बेहतर करेंगे। महिलाओं को किराया आधा करेंगे। बुनकरों के साथ धुनकर को भी सुविधा देंगे। लकड़ी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। पुलिस में भर्ती और प्रमोशन दिया। अबकी बार सरकार बनी तो रोजगार के साधन बढाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश ने कहा, युवाओं के गठबंधन से घबराए पीएम मोदी

    उर्दू की डिग्री को कक्षा दस व बारह के समतुल्य कर दिया। सम्भल के लोकल मुद्दों पर उन्होंने बात की। मंच से बसपा का नाम नहीं लिया। अखिलेश ने सपा-कांग्रेस गठबंधन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि हम इस बार बहुमत के करीब हैं, और भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में एख बार फिर सरकार बनाएंगे। यह भी कहा सीट ज्यादा दी ताकी दोस्ती लंबी चले।

    अखिलेश यादव की आज अमरोहा में चार चुनावी सभा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले चरण का मतदान कल होने के बाद अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के मतदान केंद्रों की तरफ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अमरोहा में चार चुनावी सभा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: सपा न बसपा अब भाजपा देगी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहले चरण में करीब 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सार्वधिक मतदान समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले एटा में हुआ है। अब सभी की निगाह दूसरे चरण के मतदान से पहले वोटरों को आकर्षित करने में लगी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अमरोहा में चार चुनावी सभा करेंगे।

    अखिलेश यादव दिन में करीब दो बजे से पहली जनसभा हसनपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में होगी। इसके बाद हसनपुर विधानसभा के बाद मंडी धनौरा पहुंचेंगे। यहां के रामलीला मैदान में उनकी सभा होगी। तीसरी जनसभा मंडी धनौरा के बाद नौगवा सादात में होगी। अखिलेश यादव यहां बादशाहपुर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। चौथी जनसभा नौगवा के बाद अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में होगी। अखिलेश यादव अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में चौथी सभा करेंगे।