UP Assembly Election : जयंत चौधरी होंगे राष्ट्रीय लोकदल के मुख्यमंत्री चेहरा : अजित सिंह
अजित सिंह ने कहा कि हम एक युवा चेहरे जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री फेस के रूप में सामने ला रहे हैं। जयंत चौधरी की छवि बेहद स्वच्छ है, वह प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होंगे।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले ही झटके पर झटके झेलने वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल अब प्रदेश की सभी 403 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह आज लखनऊ में थे। उन्होंने अपने पुत्र तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी को इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में आगे किया है।
राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले काफी झटके लगे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन में महागठबंधन के रूप में उनको नहीं शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने अकेले ही 403 सीट पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन अाज, रालोद से तालमेल के अासार नहीं
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने काफी मजबूती से तैयारी कर ली है। हम अभी तो 130 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं।अन्य सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हैं। आज देर शाम तक 150 प्रत्याशियों के नाम की घोषण होगी।
यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2017:राष्ट्रीय लोकदल के दस और प्रत्याशी घोषित
अजित सिंह ने कहा कि हम एक युवा चेहरे जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री फेस के रूप में सामने ला रहे हैं। जयंत चौधरी की छवि बेहद स्वच्छ है, जबकि वह प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। अजित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस से ऊब चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश का पीएम मोदी से चुनाव के बाद बजट पेश करने का अनुरोध, लिखा पत्र
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय दिन पर दिन कम होती जा रही है। नौजवानों के लिए अब यहां पर रोगजार नहीं है। विकास के नाम पर केवल एक एक्सप्रेस-वे तथा कुछ किलोमीटर मेट्रो रेल है। अजित सिह ने कहा कि अभी बीते कई वर्ष में लोकदल पूर्वांचल में और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ बुंदेलखंड के कई जिलों में लंबे समय से चुनाव नहीं लड़ा है और इस बार पूरी मजबूती से चुनाव लडऩा चाहते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।