खुद आपराधिक मामलों में घिरी हिलेरी नहीं कर सकती देश का भला: डोनाल्ड ट्रंप
मंगलवार को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने कहा है कि हिलेरी खुद आपराधिक मामलों में घिरी हैं, लिहाजा वह देश की भलाई नहीं कर सकती हैं।
वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। हालांकि कई जगहों पर 41 मिलियन मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग पहले ही कर चुके हैं। मंगलवार को होने वाले चुनाव में 130 मिलियन मतदाताओं द्वारा अपनेे मताधिकार का प्रयोग करने की संभावना है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कुछ खास राज्यों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। आखिरी समय के चुनाव प्रचार में इनका ध्यान उन मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने का है जो अभी तक अपने वोट को लेकर कोई मत नहीं बना सके हैं।
हालांकि चुनाव से पहले हिलेरी और ट्रंप के बीच काफी कम अंतर रह गया है। अमेरिकी अखबार के मुताबिक मतदाताओं में हिलेरी पहली पसंद जरूर हैं लेकिन ट्रंप पर धमाकेदार जीत को लेकर सभी संशय है। हाल ही में सामने आए नेशनल पोल शो में क्लिंटन देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनती हुई दिखाई दे रही हैं। वह ट्रंप से दो से तीन अंक तक आगे हैं। वाशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज के पोल सर्वे में यह अंतर करीब पांच अंकों का है। इसमें हिलेरी को 48 और ट्रंप को 43 फीसद लोगों की पसंद बताया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव कल, भारतीयों का ट्रंप को जबरदस्त समर्थन
किसी भी उम्मीद्वार को देश का राष्ट्रपति बनने के लिए 538 में से 270 सीटों की जरूरत होगी। लिहाजा इन आंकड़ों को पाने के लिए दोनों ने ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है। दोनों की ही नजरें जीत को सुनिश्चित करने को लेकर देश के सबसे बड़ेे राज्य वाशिंगटन समेत फ्लोरिउा और नॉर्थ कैरोलिना पर टिकी हैं। वाशिंगटन में सबसे अधिक इलेक्टोरल कॉलेज हैं। रविवार को मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में फ्लोरिडा में सभा की थी। पिछले कुछ ही दिनों में वह करीब 13 सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वहीं खुद ट्रंप ने इस दिन पांच राज्यों और हिलेरी ने तीन राज्यों में अपनी सभाएं की थीं।
ब्रिटेन के बोनफायर नाइट सेलिब्रेशन में फूंका गया ट्रंप का 11 मीटर ऊंचा पुतला
क्लिंटन ने अपने तूफानी चुनाव प्रचार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बेहद खास है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा की छवि खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यह सभी जानते हैं कि ओबामा के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने नफरत वाली सोच को हराने के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की है। फिलाडेलफिया और मियामी में कल की गई रैली में उन्होंने ओबामा और उनकी नीतियों की जमकर तारीफ भी की। वहीं ट्रंप ने लोवा से रविवार की शुरुआत की। यहां से उन्हें कम ही सही लेकिन बढ़त मिल रही है। इसके अलावा मिशिगन, पेनसिलवेनिया औ वर्जिनिया में भी उन्होंने सभाओं को संबोधित किया।
राष्ट्रपति चुनाव: यूएस में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा
इन सभाओं में उन्होंने क्लिंटन के विदेश मंत्री रहते हुए ईमेल लीक का मामला जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो पहले दिन से ही अमेरिका के लाेगों के लिए काम करना शुरू कर दे। लेकिन यह हिलेरी क्लिंटन के लिए संभव ही नहींं है। उनके खिलाफ आपराधिक मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि ओबामा सरकार में हिलेरी लगातार विवादों और स्केंडलों में घिरी रही हैं। लिहाजा यह संभव नहीं है कि वह जीतकर अमेरिका की भलाई के लिए कुछ काम करेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।