विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Polls: '2024 में PM मोदी को नहीं मिलेगा बहुमत', KCR बोले- क्षेत्रीय पार्टियों के हैं आने वाले दिन

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM (IST)

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुमत नहीं मिलेगा। केसीआर ...और पढ़ें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)

पीटीआई, निजामाबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने गुरुवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुमत नहीं मिलेगा। आने वाले दिन क्षेत्रीय पार्टियों के हैं और संभव है कि 2024 में क्षेत्रीय दलों का गठबंधन केंद्र में सरकार बनाए।

क्या कुछ बोले KCR?

केसीआर ने गुरुवार को एक रैली में भाजपा पर हमला किया और कहा कि तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज और नवोदय विद्यालय आवंटित नहीं करने वाली पार्टी को क्यों वोट देना चाहिए? भाजपा सांप्रदायिक कट्टरता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि जब तक केसीआर जीवित हैं तेलंगाना धर्मनिरपेक्ष राज्य बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें: 'तेलंगाना आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर हमें दुख', KCR के आरोपों पर बोले चिदंबरम

कांग्रेस पर बरसे चंद्रशेखर राव

केसीआर ने अल्पसंख्यकों के प्रति चिंता को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि 2014 में तेलंगाना गठन से पहले 10 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केवल दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए और बीआरएस सरकार ने गत एक दशक में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे से अलग नहीं है और इन्हें मत देना बेकार है।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में आयकर विभाग की फिर छापेमारी, BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर राव के यहां तलाशी ले रही टीम

तेलंगाना में 28,057 डाक मतपत्र आवेदन स्वीकार

आईएएनएस के अनुसार, तेलंगाना में चुनाव अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 28,057 डाक मतपत्र आवेदन स्वीकार कर लिए हैं। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आवश्यक सेवा मतदाताओं जैसे अनुपस्थित मतदाताओं से डाक मतपत्र के लिए फार्म 12डी में कुल 44,097 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 28,057 को स्वीकार कर किया गया। सिद्दीपेट विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 812 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 757 स्वीकार कर लिए गए।