विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Polls 2023: 'तेलंगाना आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर हमें दुख', KCR के आरोपों पर बोले चिदंबरम

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 16 Nov 2023 09:59 PM (IST)

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर दुख ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

पीटीआई, हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर दुख जताया। चिदंबरम ने कहा कि अलग राज्य बनाना या किसी राज्य को विभाजित करना बच्चों का खेल नहीं है और जन आंदोलन के परिणामस्वरूप ऐसा होता है।

क्या कुछ बोले चिदंबरम?

तेलंगाना राज्य के गठन में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की ओर से हुई देरी की वजह से लोगों की जान जाने के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के आरोपों पर चिदंबरम ने कहा कि आत्महत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अगर जन आंदोलन में कुछ लोगों की जान चली गई तो हमें इसका दुख है, लेकिन आप इसके लिए तत्कालीन केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में आयकर विभाग की फिर छापेमारी, BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर राव के यहां तलाशी ले रही टीम

आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार कौन?

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में केसीआर सरकार में आत्महत्या के 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन आत्महत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने खारिज किए 606 उम्मीदवारों के नामांकन, मैदान में 2,290 उम्मीदवार

चिदंबरम ने कहा कि आंदोलन के दौरान केसीआर एक प्रभावशाली नेता बनकर उभरे थे और इसलिए वह आज मुख्यमंत्री हैं। मुझे उम्मीद है कि केसीआर ऐसा कुछ नहीं कह रहे कि लोगों को इससे कोई लेनादेना नहीं है और तेलंगाना मैंने बनाया। अगर वह ऐसा कह रहे हैं तो जनता उन्हें चुनाव में जवाब देगी।