विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Elections: तेलंगाना में आयकर विभाग की फिर छापेमारी, BRS उम्मीदवार नल्लामोथु भास्कर राव के यहां तलाशी ले रही टीम

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 16 Nov 2023 10:16 AM (IST)

तेलंगाना में इस महीने के आखिर में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है लेकिन वोटिंग से पहले राज्य में ...और पढ़ें

तेलंगाना में वोटिंग से पहले आयकर विभाग (IT) की लगातार छापेमारी हो रही है।
तेलंगाना में वोटिंग से पहले आयकर विभाग (IT) की लगातार छापेमारी हो रही है।

एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना में इस महीने के आखिर में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है, लेकिन वोटिंग से पहले राज्य में आयकर विभाग (IT) की लगातार छापेमारी हो रही है। गुरुवार को आयकर विभाग ने तेलंगाना में मिर्यालगुडा से बीआरएस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक नल्लामोथु भास्कर राव के कार्यालयों, आवासों और कुछ करीबियों के यहां पर छापेमारी शुरू कर दी है।

मिर्यालगुडा से दो बार रह चुके विधायक

नल्लामोथु भास्कर राव को 2014 में नवगठित राज्य तेलंगाना में मिर्यालगुडा निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा सदस्य (एमएलए) के रूप में चुना गया था। इसके बाद 2018 में उन्हें मिर्यालगुडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में फिर से चुना गया। वह 1969 में छात्र संघ, एसआर और बीजीएनआर कॉलेज के महासचिव के रूप में पहले तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय भागीदार थे।

हैदराबाद में पहले भी दो बार हो चुकी छापेमारी

इससे पहले आयकर विभाग ने हैदराबाद में तेलंगाना की मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के रिश्तेदारों के आवास पर तलाशी ली थी। आयकर अधिकारियों ने गाचीबोवली के एक अपार्टमेंट में रहने वाले प्रदीप के आवास की तलाशी ली।प्रदीप मंत्री के करीबी रिश्तेदार हैं। आईटी ने रेड्डी के अन्य रिश्तेदारों के आवासों की भी तलाशी ली।

यह भी पढ़ें: Telangana Polls 2023: 'अयोध्या विवादित ढांचा का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ', KCR ने कांग्रेस से पूछा सवाल

वहीं, 9 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने तेलंगाना के खम्मम जिले में कांग्रेस नेता पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के आवास पर छापेमारी की थी। बता दें कि पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी जल्द ही 30 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में खम्मम जिले के पलेयर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Telangana Polls: 'तेलंगाना में बनेगी BJP की बुलडोजर सरकार, अपराधियों का होगा सफाया', केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने KCR पर साधा निशाना