विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Polls 2023: 'अयोध्या विवादित ढांचा का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ', KCR ने कांग्रेस से पूछा सवाल

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 15 Nov 2023 11:51 PM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम (बीआरएस) धर्म और समुदाय की परवाह किए बिना सभी के ...और पढ़ें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)

पीटीआई, हैदराबाद। कांग्रेस पर मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए बीआरएस के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने बुधवार को पूछा कि विवादित ढांचा का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ था।

KCR ने क्या कुछ कहा?

निजामाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान वाली टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ देते हुए यह बात कही। राव ने कहा कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष है तो यह उसके काम में भी दिखना चाहिए।

केसीआर ने दावा किया कि हम (BRS) धर्म और समुदाय की परवाह किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज भी कांग्रेस नाटक करती है। वे कहते हैं कि हम नफरत की दुकान बंद कर देंगे। मैं पूछ रहा हूं कि विवादित ढांचा का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ? इसे किसने करवाया? इसे समझने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 'अयोग्य लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए तेलंगाना', सिरपुर में KCR ने कांग्रेस पर किए कई कटाक्ष

'नहीं हुआ कोई सांप्रदायिक दंगा'

राव ने कहा कि तेलंगाना के गठन से पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के 10 सालों के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण पर केवल 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि बीआरएस सरकार ने इस पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना पर KCR के भावनात्मक दांव को सोनिया गांधी के सहारे थामेगी कांग्रेस, करीमनगर में रैली की बन रही रूपरेखा

उन्होंने दावा किया कि राज्य में 2014 के बाद से बीआरएस शासन के दौरान कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है, जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान ऐसे दंगे और कर्फ्यू आम बात थी। केसीआर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक आधार पर लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करती है।