Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस का दांव, सेंट्रल वॉर रूम का अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष किया नियुक्त
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। शशिकांत सेंथिल को सेंट्रल वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं लोकेश शर्मा जसवंत गुजर और कैप्टन अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली, एएनआई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी।
आईएएस से नेता बने शशिकांत सेंथिल को सेंट्रल वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लोकेश शर्मा, जसवंत गुजर और कैप्टन अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Hon'ble Congress President has approved the proposal for the appointment of Chairman and Co-Chairmen of the Central War Room for ensuing Assembly Elections in Rajasthan - 2023, with immediate effect. pic.twitter.com/ntbmt9drRP
— INC Sandesh (@INCSandesh) September 24, 2023
भारत और इंडिया को लेकर बुलाया गया था विशेष सत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इंडिया और भारत के बीच विवाद पैदा करना चाहती थी और यही कारण है कि उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाया, लेकिन उसे रोक दिया और महिला आरक्षण विधेयक ले आईं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस के लिए ATM बन गई है राजस्थान सरकार...' जमकर गरजे गोआ के CM; सुनाई खरी-खोटी
राहुल गांधी ने किया था वादा
राहुल गांधी ने कहा, "जब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया, तो महिला आरक्षण विधेयक का कोई जिक्र नहीं था। देश का नाम बदलने की चर्चा चल रही थी। वे इंडिया और भारत के बीच विवाद पैदा करना चाहते थे।"
राहुल गांधी ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनाव अभियान की शुरुआत की। जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने वादा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो, तुरंत महिला आरक्षण दिया जाएगा।
25 सितंबर को पीएम मोदी की परिवर्तन संकल्प महासभा
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया गांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में जयपुर में 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' शुरू की थी। यात्रा का लक्ष्य राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना और 9000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना है। इस तरह से भाजपा राज्य भर के 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहती है। दरअसल, भाजपा की नजर राज्य विधानसभा चुनावों पर है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: जयपुर में बोले राहुल गांधी- महिलाओं को तत्काल मिले आरक्षण, गिनाए चुनावी मुद्दे
राज्य में सत्ता पर काबिज होने की तैयारी
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की नजरें सत्तारूढ़ कांग्रेस से सत्ता छीनने पर हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल की, जो पूर्ण बहुमत से मात्र एक सीट कम थी। उसने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।