Rajasthan Election 2023: जयपुर में बोले राहुल गांधी- महिलाओं को तत्काल मिले आरक्षण, गिनाए चुनावी मुद्दे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संकेत दिए कि महिला आरक्षण तत्काल लागू करना जातिगत जनगणना और गहलोत सरकार की योजनाएं पार्टी के प्रमुख चुनावी मुददे रहेंगे। खरगे ने कहा2024 में कांग्रेस की सरकार आई तो तत्काल महिलाओं को आरक्षण देंगे।

जयपुर,जागरण संवाददाता। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संकेत दिए कि महिला आरक्षण तत्काल लागू करना, जातिगत जनगणना और गहलोत सरकार की योजनाएं पार्टी के प्रमुख चुनावी मुददे रहेंगे। खरगे ने कहा,2024 में कांग्रेस की सरकार आई तो तत्काल महिलाओं को आरक्षण देंगे।
उन्होंने कहा,नए संसद भवन के लोकार्पण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया जाना राष्ट्रपति का अपमान है। उन्हें आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया। इससे पहले शिलान्यास समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था,क्योंकि वे अछूत मानते हैं।
अछूत के आने से ये गंगाजल से जगह धोते हैं। ये केवल कहने के लिए दलित और आदिवासियों की बात करते हैं। वहीं राहुल ने कहा,नरेंद्र मोदी सरकार चाहती है कि दस साल बाद महिलाओं को आरक्षण मिले, लेकिन हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज ही लागू हो। इस आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को लाभ मिले। उन्होंने कहा,हम ओबीसी,दलित और आदिवासियों की शासन में भागीदारी चाहते हैं।
यह जातिगत जनगणना के बिना संभव नहीं है। हर वर्ग को सही प्रतिनिधित्व देने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। खरगे और राहुल शनिवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के नए भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पोलिंग बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खरगे और राहुल ने ओबीसी और दलित वर्ग को साधने की।
राहुल ने पीएम पर निशाना साधा
राहुल ने कहा,केंद्र सरकार पहले देश का नाम बदलना चाहती थी। वे इंडिया का नाम भारत करना चाहते थे,इसलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया। लेकिन इसे रोक कर महिला आरक्षण विधेयक लेकर आए हैं। पूरे विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन किया।उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री चौबीस घंटे ओबीसी की बात करते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना से क्यों डर रहे हैं? देश चलाने वाले 90 आइएएस अफसरों में ओबीसी के मात्र तीन हैं। उनके पास हिंदुस्तान का सिर्फ पांच प्रतिशत बजट है।
भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उनसे पूछना कि जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रहे हो? मोदी अडाणी से डरते हैं। उन्होंने कहा,भाजपा इंडिया और भारत के बीच लड़ाई करवाना चाहती है। संविधान में साफ लिख है कि इंडिया ही भारत है।राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा,चुनाव में भाजपा वाले आएं तो पूछना मोदी के अडाणी से क्या रिश्ते हैं। मोदी न तो अडाणी की बात कर पाते हैं, न ही ओबीसी के बारे में बात करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।