विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गहलोत सरकार ने राजस्थान के 40 लाख युवाओं को दिया धोखा ...', अमित शाह ने कहा- इतने पेपर लीक होने के बाद भी मांग रहे मौका

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:44 PM (IST)

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर अमित शाह ने जमकर ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

एएनआई, अलवर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष की सरकार दोनों ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलवर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "गहलोत सरकार ने राजस्थान के 40 लाख युवाओं को धोखा दिया है। अगर राजस्थान में हमारी डबल इंजन सरकार आएगी तो हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे....इतने पेपर लीक होने के बाद भी गहलोत जी कह रहे हैं कि मुझे एक मौका और दीजिए।"

PM मतलब पनौती मोदी- राहुल गांधी 

वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बाड़मेर मे एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब दो जेब कतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं? ध्यान हटाते हैं। एक आपके सामने आता है और पीछे से दूसरा जेब काटकर चला जाता है... हिंदुस्तान में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी, गरीबी, महंगाई है। आपने कभी इनके बारे में टी.वी. पर देखा है?... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है और अडानी का काम आपकी जेब काटने का है... कभी क्रिकेट मैच में चले जाएंगे वो अलग बात है कि हरवा देते हैं। PM मतलब पनौती मोदी... "

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'गहलोत सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर', सीकर में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस के घोषणापत्र में राजस्थान के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया', सचिन पायलट का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।