विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: 'गहलोत सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर', सीकर में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:06 PM (IST)

जेपी नड्डा मंगलवार को राजस्थान के सीकर में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल हुए और यहां उन्‍होंने एक चुनावी ...और पढ़ें

जेपी नड्डा मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल हुए।
जेपी नड्डा मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल हुए।

एएनआई, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई नेता मंगलवार को राज्य में चुनावी दौरे पर हैं।

जेपी नड्डा मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिला की धोद विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल हुए और यहां उन्‍होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाए। लेकिन अशोक गहलोत सरकार ने 9 लाख घर बनाने से रोक दिया। मोदी जी ने कहा था कि 20 लाख मकान राजस्थान में बनाएंगे।"

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस के घोषणापत्र में राजस्थान के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया', सचिन पायलट का दावा

मोदी राज में लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगभग 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मिल रहा है...मोदी जी के राज में साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। मैं कांग्रेसियों से पूछना चाहूंगा कभी तुमने गरीबों का भला किया?"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "गहलोत सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर हैं...हमारी सरकार आएगी तो आम जनता को पेट्रोल और डीजल कम कीमत पर मिलेगा।"

यह भी पढ़ें: Rajasthan Polls 2023: 'पेपर लीक कर लॉकर भरने वालों को लॉकअप में भेजने की गारंटी', कोटा में PM Modi ने कांग्रेस को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।