विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls 2023: 'पेपर लीक कर लॉकर भरने वालों को लॉकअप में भेजने की गारंटी', कोटा में PM Modi ने कांग्रेस को घेरा

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 02:08 PM (IST)

आज पीएम मोदी कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे हैं जिस दौरान उन्होंने मौजूदा गहलोत सरकार पर ...और पढ़ें

राजस्थान के कोटा में जनता को पीएम मोदी का संबोधन
राजस्थान के कोटा में जनता को पीएम मोदी का संबोधन

ऑनलाइन डेस्क, कोटा (राजस्थान)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, यहां तक कि कई बार खुद पीएम मोदी राज्य का दौरा कर चुके हैं। पिछले कई दिनों से लगातार पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज पीएम मोदी कोटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे हैं, जिस दौरान उन्होंने मौजूदा गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

'छू-मंतर हो जाएगी कांग्रेस'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, महंगाई और भाई-भतीजावाद से छुटकारा दिला सकती है। उन्होंने कहा, "राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां जो जादूगर है, वो चाहे दुनिया भर के जादू कर ले, काला जादू कर ले, लेकिन राजस्थान की जनता के जादू की ताकत के सामने इस जादूगर की कोई ताकत नहीं चलेगी। इसलिए जादूगर के देखते-देखते 3 दिसंबर को यहां से कांग्रेस छू-मंतर हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर जिस तरह का घनघोर गुस्सा है, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। राजस्थान के युवा कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। राजस्थान की महिलाएं, किसान, व्यापारी, कारोबारी, दुकानदार सब कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नेतृत्व करने वाले लोग हैं।"

'गहलोत जी कोनी मिले वोट जी'

विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 2-4 दिन में कुछ लोगों ने मुझे सोशल मीडिया पर बच्चों के कुछ वीडियो भेजे हैं। वीडियो में ये बच्चे कह रहे हैं कि 'गहलोत जी कोनी मिले वोट जी'। ये साफ बता रहा है कि बच्चे भी अपना भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं देख रहे हैं। राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के राज में सिर्फ तबाही देखी है। कांग्रेस राजस्थान को फिर से बीमारू राज्य बनाना चाहती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी तिजोरी भरने पर ध्यान दे रहे हैं, राजस्थान की जनता को वो लोग भूल गए हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने चंबल रिवर फ्रंट में कैसे-कैसे घोटाले किए हैं, वो भी आप सबको पता है। लोगों पर दबाव बनाकर कांग्रेस ने जिन घंटो को जबरन खुलवाने की कोशिश की, उसने एक गरीब मजदूर और एक इंजीनियर का जीवन छीन लिया। आज लोग खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि गहलोत सरकार 25 नवंबर को वोटिंग वाले दिन ये घंटा खुलवाने के दबाव डाल रही थी। राजस्थान में बनने वाली भाजपा सरकार न सिर्फ इस हादसे की जांच करवाएगी, बल्कि सबके लिए न्याय भी सुनिश्चित करेगी।"

कोटा में PFI का निकलता है जुलूस

पीएम मोदी ने कहा, "सूरमाओं की इस धरा को कांग्रेस ने दंगाइयों का खुला मैदान बना दिया है। PFI एक आतंकी संगठन है, भारत सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन कोटा में PFI का जुलूस निकलता है और कांग्रेस सरकार सोई हुई है। तुष्टिकरण की गुलाम कांग्रेस सरकार आतंक परस्तों से डरती है और राजस्थान का भला चाहने वालों पर कार्रवाई करती है।"

कांग्रेस के मंत्री का वायरल वीडियो

पैसे देकर वोट खरीद "पहले भी चर्चाओं में रहे कांग्रेस के एक मंत्री की एक हरकत कल से पूरा देश और राजस्थान देख रहा है। कल एक माता-बहन को पैसे का लालच देकर ये उसका वोट खरीदने की कोशिश कर रहे थे। मैं उस बहन को बहुत धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने न सिर्फ वो पैसे लौटाए बल्कि कांग्रेस के इस दागी मंत्री और उसकी टोली को करारा जवाब भी दिया है।"

युवाओं के सपने तोड़ रही कांग्रेस

पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार पर पीएम मोदी ने प्रहार करते हुए कहा, "कोटा शिक्षा की और युवाओं के लिए सपनों की भी नगरी है। देश भर के युवा यहां पढ़ने आते हैं। कोटा से बेहतर कौन जानता है कि सपनों का क्या मतलब होता है, लेकिन कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है। ऐसी कोई परीक्षा या पेपर नहीं, जो कांग्रेस ने बेचा नहीं।"

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: 50 लाख होगी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि, लाखों सरकारी नौकरियों का वादा; कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: 'राजस्थान में कांग्रेस ने जल-जंगल, जमीन सब बेचा', PM मोदी बोले- मंत्री और विधायक बेलगाम, जनता त्रस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।