विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls 2023: कांग्रेस ने घोषित किए 19 और प्रत्याशियों के नाम, धारीवाल और जोशी का नाम अभी भी अटका

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 26 Oct 2023 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2023 08:48 PM (IST)

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस इससे पहले 76 प्रत्याशियों के नामों की दो सूची जारी कर चुकी है।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस इससे पहले 76 प्रत्याशियों के नामों की दो सूची जारी कर चुकी है।

कहां से चुनाव लड़ेंगी शोभारानी कुशवाह?

गुरुवार देर शाम जारी की गई सूची में भाजपा छोड़कर दो दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने वाली विधायक शोभारानी कुशवाह को धौलपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वे वर्तमान में धौलपुर से ही विधायक हैं। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली को नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। 

यहां देखिये पूरी लिस्ट:

19 में से 11 वर्तमान विधायक 

तीसरी सूची में क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बावजूद पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा को सपोटरा से टिकट दिया गया है। इस सूची में कुल 11 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समर्थक विधायक राकेश पारीक को मसूदा, गजराज खटाणा को बांदीकुई, हरीश मीणा को देवली-उनियारा सीट से टिकट दिया गया है।

नरेंद्र बुडानिया को तारानगर, पुसाराम गोदारा को रतनगढ़, राजेंद्र पारीक को सीकर, श्रवण कुमार को सुरजगढ़, गंगादेवी को बगरू, लाखन मीणा को करौली, मदन प्रजापत को पचपदरा, मोतीराम कोली को रेवदर, हीरालाल को झाड़ोल, सी.एल. प्रेमी को केशवरायपाटन और पानाचंद मेघवाल को बारां-अटरू सीट से टिकट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते गहलोत के मंत्री हेमाराम चौधरी? खरगे को पत्र लिखकर किया इनकार

अबतक कितनी सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों को उतारा?

कांग्रेस दो सौ सीटों में से अब तक 95 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस को अभी 105 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करनी शेष है।

तीसरी सूची में भी नहीं है जोशी का नाम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वस्त संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम प्रत्याशियों की तीसरी सूची में भी नहीं आया है।

सनद है कि पिछले साल 25 सितंबर को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: क्या भाजपा भी बदलेगी घोषित किए गए प्रत्याशी? प्रह्लाद जोशी ने कही बड़ी बात

बैठक में सीएम सहित सभी निर्णय करने का अधिकार सोनिया को सौंपने का प्रस्ताव पारित होना था, लेकिन गहलोत को सीएम पद से बदले जाने की आशंका के चलते धारीवाल और जोशी ने विधायकों को विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं जाने दिया था। 80 विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। इस घटनाक्रम से कांग्रेस आलाकमान धारीवाल और जोशी से नाराज है।