विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Polls 2023: आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते गहलोत के मंत्री हेमाराम चौधरी? खरगे को पत्र लिखकर किया इनकार

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 26 Oct 2023 07:14 PM (IST)

राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस ...और पढ़ें

राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी (फोटो: @Hemaram_INC)
राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी (फोटो: @Hemaram_INC)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चौधरी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र गुढ़ामालानी में किसी युवा को टिकट देने का आग्रह किया है।

हेमाराम चौधरी ने चुनाव लड़ने से क्यों किया मना?

उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे छह बार मौका दिया। अब मैं जीवन के ऐसे पड़ाव पर हूं, जहां मैं सक्रिय राजनीति में हिस्सा नहीं ले सकूंगा। वरिष्ठ नेताओं का कर्तव्य है कि वे युवाओं को राजनीति में आगे आने दें। चौधरी ने कहा कि मैं जीवन की अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा में रहूंगा।

यह भी पढ़ें: ईडी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस, शेखावत ने सीएम गहलोत पर बोला हमला

सनद रहे कि चौधरी ने साल 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी चुनाव लड़ने से इनकार किया था। पिछले दिनों उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाने के लिए धरना भी दिया था, लेकिन चौधरी ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। साल 2013 के चुनाव में चौधरी अहमदाबाद चले गए थे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिफाफे पर सियासत तेज, BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत; प्रियंका बोलीं- खोखले हैं सरकार के वादे 

पहले भी चुनाव लड़ने से कर चुके हैं मना

मीडिया में उन्होंने बयान दिया था कि राहुल गांधी का फोन आया तब उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए हामी भरी। 2018 के चुनावों में भी मना कर दिया था, लेकिन उस समय तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया था।