विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: ईडी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस, शेखावत ने सीएम गहलोत पर बोला हमला

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 26 Oct 2023 06:30 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशाल (Enforcement Directorate) ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ ...और पढ़ें

बीजेपी ने कहा कि अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से निराश हैं (फाइल फोटो)
बीजेपी ने कहा कि अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से निराश हैं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजेपी पर राजस्थान में जांच एजेंसियों की मदद लेने का आरोप
  2. कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर छापेमारी
  3. बीजेपी मेरी सरकार नहीं गिरा सकती, इसलिए ईडी छापे मार रही- सीएम
  4. अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से निराश हैं - बीजेपी
  5. लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया- शेखावत

पीटीआई, नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशाल (Enforcement Directorate) ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ समन जारी किया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिले।

वहीं, बीजेपी ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कांग्रेस नेता ईडी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी ने कहा है कि जो परीक्षा पेपर लीक मामले में शामिल रहे हैं एजेंसी उन बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

बीजेपी पर राजस्थान में जांच एजेंसियों की मदद लेने का आरोप

बीजेपी की यह प्रतिक्रिया तब आई जब कांग्रेस ने राजस्थान में अपने नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जांच एजेंसियों की मदद लेने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर छापेमारी

ईडी ने गुरुवार को परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करते हुए जयपुर और सीकर जिले में राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर छापेमारी की और विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में सीएम अशोक गहलोत के बेटे को तलब किया है।

बीजेपी मेरी सरकार नहीं गिरा सकती, इसलिए ईडी छापे मार रही- सीएम

सीएम गहलोत ने ईडी की कार्रवाई की कहा कि देश में आतंक फैल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ईडी छापों के जरिए उन्हें निशाना बना रही है क्योंकि वे उनकी सरकार को नहीं गिरा सकते। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि गहलोत और अन्य कांग्रेस नेता हताशा के कारण जांच एजेंसी की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से निराश हैं - बीजेपी

उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, "अशोक गहलोत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से निराश हैं क्योंकि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं। उनकी अपनी पार्टी के नेताओं, विधायकों, सलाहकार और मंत्री ने कहा है कि यह सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार है।"

लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया- शेखावत

मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया, लेकिन गहलोत सरकार अपने सरकार के अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों की संलिप्तता से इनकार करते हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालती रही है।

बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस चीफ पर ED की कार्रवाई के बाद सामने आई सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, बोले- अब तो जगजाहिर है कि...