विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: क्या भाजपा भी बदलेगी घोषित किए गए प्रत्याशी? प्रह्लाद जोशी ने कही बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 26 Oct 2023 08:01 PM (IST)

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा घोषित प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं करेगी। जिसको टिकट दिया गया ...और पढ़ें

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी (फाइल फोटो)
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सूचियों में अब तक 124 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। 76 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना शेष है। पूर्व में जारी की गई सूची में 15 प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। टिकट बदलने की मांग की जा रही है।

क्या भाजपा बदलेगी उम्मीदवार?

इस बीच प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा घोषित प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं करेगी। जिसको टिकट दिया गया है, वही चुनाव लड़ेगा। प्रत्याशी बदलने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

कब जारी होगी प्रत्याशियों की तीसरी सूची?

जोशी ने कहा कि भाजपा में एक बार जो फैसला हो जाता है उसे वापस नहीं लिया जाता है। काफी सोच-विचार करने के बाद फैसले होते हैं। प्रत्याशियों की तीसरी सूची पर उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर मंथन हो रहा है। जल्द ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होगी।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते गहलोत के मंत्री हेमाराम चौधरी? खरगे को पत्र लिखकर किया इनकार

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुईं BJP MLA शोभारानी कुशवाहा, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए हुई थी निष्कासित