विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi MP Visit: नीतीश कुमार के बयान को लेकर विपक्ष की चुप्पी पर पीएम का प्रहार, बोले: ऐसी भाषा बोलने पर शर्म भी नहीं आई

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 08 Nov 2023 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2023 02:34 PM (IST)

चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री दमोह में जनसभा करने के बाद ...और पढ़ें

मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है।
मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है। दमोह में भारी जनसभा को संबोधित करने के बाद अब प्रधानमंत्री गुना में चुनावी रैली की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य का सोचने की क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो आज से युवाओं के लिए कुछ कर सकती है और न ही आने वाली पीढ़ियों के लिए।

MP का तेजी से डबल विकास

गुना में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं। एक इंजन केंद्र का और एक इंजन भाजपा की राज्य सरकार का मतलब MP का तेजी से डबल विकास। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाएं तेज गति से जमीन पर उतार रही है, लेकिन आपको ये याद रखना है कि जहां-जहां कांग्रेस सरकार होती है, वहां वो हर योजना पर रोड़े अटकाती है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद MP के विकास ने असली तेजी पकड़ी है।

विश्व में भारत का परचम

प्रधानमंत्री ने देश की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा देश एक बार फिर मोदी सरकार कह रहा है। दमोह की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से पूरे विश्व में आज भारत का परचम लहरा रहा है। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरवगान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस मुझे गाली देना कभी नहीं भूलती', सीधी के चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

मुझपर एमपी का आशीर्वाद: पीएम

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एक गाथा- बुंदेले हर बोलो, हम बचपन में सुनते थे और एक गाथा आज हम दुनिया को सुना रहे हैं। भारत का ये गौरवगान आज संभव न हो पाता, अगर MP का इतना आशीर्वाद मुझपर न होता। मोदी सिर्फ और सिर्फ आपका सेवक है। आपका जीवन बेहतर हो, आपके जीवन से मुश्किलें कम हो, यही मेरी प्राथमिकता है।

कांग्रेस एक ही झूठ बार-बार बोलती रही

देश से गरीबी खत्म करने के नाम पर कांग्रेस का झूठ सामने लाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन इतने वर्षों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बार-बार बोलती रही है, गरीबी खत्म करने का नारा देती रही। कांग्रेस कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़ें: 'जनता को लूटा है तो लौटाना ही पड़ेगा' पीएम मोदी बोले- दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े BRS के तार

टॉप पर होगा भारत

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के चुनावी मंच से 2024 के चुनावों पर निशाना साधा है। उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि जब उनका तीसरा सेवाकाल प्रारंभ होगा, तब वो देश की अर्थव्यवस्था को टॉप 3 में लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी गारंटी खजाने लुटाने की नहीं, बल्कि हमारी गारंटी देश को ऑन-बान-शान के साथ आगे ले जाने की है।