विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Sidhi Rally: 'कांग्रेस मुझे गाली देना कभी नहीं भूलती', सीधी के चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

By Siddharth ChaurasiyaEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Tue, 07 Nov 2023 04:14 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार में ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने मंगलवार को सीधी में कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने मंगलवार को सीधी में कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

पीटीआई, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने सभी घोटालों को रोक दिया और सरकार के खजाने को बचाया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिली।

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस उन्हें हर दिन गाली देती रहती है... उसने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के चुनाव का भी विरोध किया, क्योंकि उसे केवल आदिवासियों के वोट बैंक में दिलचस्पी है, उनके कल्याण में नहीं। ’’ बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

मोदी ने कहा, “जब कांग्रेस 10 वर्षों (2004-2014) तक सत्ता में थी, तो उसकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद उसने उन सभी घोटालों को रोक दिया और बहुत सारा पैसा बचाया और इसका उपयोग 80 करोड़ से अधिक गरीबों को मुफ्त राशन देने के लिए किया।" उन्होंने कहा, "मुफ्त राशन योजना को अब दिसंबर से आगे अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।"

यह भी पढ़ें: PM Modi Sidhi Rally Live: सीधी में पीएम मोदी की चुनावी रैली, सभा स्थल पर दिखा प्रशंसकों का उत्साह

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना' के तहत बिना किसी लीकेज के किसानों के बैंक खातों में 2.07 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए और यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भ्रष्टाचार रुका है। कांग्रेस पर आदिवासियों को "वोट बैंक" के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि जब भाजपा ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा, तो सबसे पुरानी पार्टी ने इसका विरोध किया, क्योंकि उसने कभी भी उनके कल्याण की परवाह नहीं की।

उन्होंने कहा, "सोमवार को देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले से निमंत्रण मिलने के बावजूद कांग्रेस इसमें शामिल होने में विफल रही। यह उसकी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।"

यह भी पढ़ें: 'अपनी नाकामियां, घपले और घोटाले दूसरों पर मढ़ने का काम करती है कांग्रेस', सीएम शिवराज की राहुल और प्रियंका गांधी को खरी-खरी