विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपनी नाकामियां, घपले और घोटाले दूसरों पर मढ़ने का काम करती है कांग्रेस', सीएम शिवराज की राहुल और प्रियंका गांधी को खरी-खरी

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Tue, 07 Nov 2023 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Nov 2023 12:47 PM (GMT+05:30)

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों की ...और पढ़ें

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम शिवराज सिंह।
कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम शिवराज सिंह।

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश में नई विधानसभा के गठन के लिए आज से ठीक 10वें दिन चुनाव होने हैं। प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले तीखी आलोचनाओं का दौर जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस जमकर निशाना साधा। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी लगातार झूठ बोलते चले आ रहे हैं। वो अपनी नाकामियां दूसरे राज्यों की सरकारों पर डालने का काम करते हैं।

कांग्रेस ने किया बंटाधार

मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घपले और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। 2जी, 3जी, 4जी घोटाले ये सब कांग्रेस के शासनकाल में ही हुए हैं।

यह भी पढ़ें: चुनावी मैदान में हैं पिता और लोगों को आ रहे बेटी को विजयी बनाने के कॉल; पार्टी ने की आयोग में शिकायत, जानें पूरा माजरा

दिग्विजय ने प्रदेश को किया तबाह

सीएम शिवराज ने कहा कि जो लोग घोटालों के आरोप में बेल पर चल रहे हैं, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं। कांग्रेस की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। शिवराज सिंह ने प्रदेश की पूर्व दिग्विजय सिंह सरकार का जिक्र करते हुए उनपर पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 12 उमीदवारों के नामों का किया एलान

आता रहेगा लाडली बहना योजना का पैसा

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सीएम शिवराज सिंह ने गारंटी दी है कि, प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का पैसा लगातार आता रहेगा। इस दौरान आश्वासन दिया कि योजना की राशि जो अभी 1250 है उसे बढ़ाकर 3000 तक ले जाया जाएगा।