विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: तेलंगाना चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 07 Nov 2023 11:58 AM (GMT+05:30)

Telangana Election 2023 भाजपा ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 12 उम्मीदवारों ...और पढ़ें

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची (फाइल फोटो)
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची (फाइल फोटो)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए नाम तय कर लिए हैं। आज भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है।  भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों का एलान किया है।

चौथी सूची में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार हैं दुर्गम अशोक (चेन्नूर-एससी), वी सुभाष रेड्डी (येलारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र), तुला उमा (वेमुलावाड़ा), बोम्मा श्रीराम चक्रवर्ती (हुस्नाबाद), डूडी श्रीकांत रेड्डी (सिद्दीपेट), पेद्दिन्ती नवीन कुमार (विकाराबाद-एससी), बंटू रमेश कुमार (कोडंगल), बोया शिवा (गडवाल), सादिनेनी श्रीनिवास (मिरयालगुडा), चलमाला कृष्णा रेड्डी (मुनुगोडे), नाकराकांति मोगुलैया (नाकरेकल-एससी) और अजमीरा प्रह्लाद नाइक (मुलुग-एसटी)।

इस नए सूची के साथ भाजपा ने अब तक कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 19 सीटों में से भाजपा अपने एनडीए सहयोगी अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना को कुछ सीटें दे सकती है।

कांग्रेस के ये नेता भाजपा में हुए शामिल

मुनुगोडे से उम्मीदवार चलमाला कृष्ण रेड्डी कांग्रेस नेता थे जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले साल मुनुगोड में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में लौटने के बाद कृष्णा रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए। इनके अलावा राज गोपाल रेड्डी पिछले साल कांग्रेस और विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके कारण उपचुनाव हुआ।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023 Live: बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें- Mizoram Election 2023 Voting Live: राज्यपाल, सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान, 11 बजे तक 32.68 प्रतिशत वोटिंग