Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • mizoram
LIVE BLOG

Mizoram Election 2023: मिजोरम में मतदान खत्म, EVM और VVPAT को किया गया सील; नतीजे तीन दिसंबर को

Mizoram Election 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाताओं ने174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

By Piyush KumarTue, 07 Nov 2023 06:20 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

Mizoram Election 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बता दें कि 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला

मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है।

आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।

7 Nov 20235:42:23 PM
Mizoram Election 2023: मतदान खत्म, नतीजे तीन दिसंबर को

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान संपन्न हो गया है। मतदान कर्मियों ने EVM और VVPAT को सील कर दिया है। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे 

7 Nov 20234:14:01 PM
Mizoram Election 2023 Voting Live: दोपहर तीन बजे तक 69 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, मिजोरम में दोपहर 3 बजे तक लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ। 

7 Nov 20233:32:40 PM
Mizoram Election: मिजोरम के लोग अपनी मिजो जीवन शैली की रक्षा करना चाहते: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और सत्ता बदलने का आग्रह किया। खरगे ने कहा कि मिजोरम के लोग अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, भूमि, जंगल और मिजो जीवन शैली की रक्षा करना चाहते हैं।

7 Nov 20232:55:08 PM
Mizoram Election 2023 Voting Live: म्यांमार व बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील

मिजोरम में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने कई कड़े कदम उठाए हैं। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि असम, मणिपुर व त्रिपुरा की अंतरराज्यीय और म्यांमार व बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब तक 40 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों को जब्त किया जा चुका है।

7 Nov 20232:06:04 PM
Mizoram Election 2023 Voting Live: दोपहर 1 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान

 चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोपहर एक बजे तक राज्य में 52.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

7 Nov 20232:00:46 PM
Mizoram Election 2023 Voting Live: मिजोरम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 5,400 कर्मी तैनात

मिजोरम में चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कम से कम 3,000 मिजोरम पुलिस कर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 5,400 कर्मी तैनात किए गए हैं। 

7 Nov 20231:36:31 PM
Mizoram Election 2023 Voting Live: हमें सरकार बनाने के लिए किसी से मदद की जरूरत नहीं: जोरमथांगा

एमएनएफ प्रमुख जोरमथांगा ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी जहां मिजो नेशनल फ्रंट को सरकार बनाने के लिए किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता होगी।

7 Nov 202312:58:11 PM
Mizoram Election Live 2023: सुबह 11 बजे तक राज्य में 32.68 प्रतिशत मतदान

भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि मिजोरम में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद मिजोरम में 11 बजे तक 32.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मिजोरम में आज सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

7 Nov 202312:29:20 PM
Mizoram Election: विकास और लोगों को रोजगार की समस्याएं हीं मेरा चुनावी मुद्दा: के वनलालवेना

विधानसभा चुनाव पर राज्यसभा सांसद और एमएनएफ पार्टी के उम्मीदवार के वनलालवेना ने कहा,"मैं इस चुनाव में विजेता बनूंगा। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में जहां भी जाता हूं, हर कोई मेरे अच्छे काम के लिए मुझसे प्यार करता है।  अपने निर्वाचन क्षेत्र का विकास और लोगों को रोजगार की समस्याएं हीं मेरा चुनावी मुद्दा है।"

7 Nov 202312:01:54 PM
Mizoram Election Live: राज्य में कांग्रेस, बीजेपी से ज्यादा प्रवल दावेदार मिजो नेशनल फ्रंट

 मिजोर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्राथमिक दावेदार नहीं हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 37.8% वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं

7 Nov 202311:37:36 AM
Mizoram Election 2023 Voting Live: सुबह 11 बजे तक 26.43 प्रतिशत वोटिंग

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 26.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

7 Nov 202311:27:51 AM
Mizoram Election 2023 Voting Live: भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हमारा सबसे बड़ा वादा: लालनघिंगलोवा

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "अगर सभी वादों में से सबसे बड़ा वादा पूरा हो जाता है तो बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे। हमारी ओर से सबसे बड़ा वादा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का है।"

/

7 Nov 202310:56:52 AM
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष बोले- हमें एकदलीय बहुमत मिलने की उम्मीद

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के कार्यकारी अध्यक्ष के सपडांगा ने आइजोल उत्तर-III निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। बता दें कि वो इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे हैं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी।

/

7 Nov 202310:15:30 AM
Live Mizoram Election: हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डालने के बाद कहा, "मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे और हम अपने निर्वाचन क्षेत्र आइजोल ईस्ट 1 में भारी जीत हासिल करेंगे।" बता दें कि सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वह मतदान नहीं कर सके थे।

#WATCH | Mizoram Elections | CM and MNF president Zoramthanga casts his vote at a polling station under Aizawl North-II assembly constituency.

He could not vote earlier in the morning due to a technical glitch in the machine. pic.twitter.com/YDPri8o6wM

— ANI (@ANI) November 7, 2023
7 Nov 20239:57:32 AM
Live Mizoram Election: सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान

 चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 12.80 मतदान हुआ।

7 Nov 20239:52:34 AM
Live Mizoram Election: 96 वर्षीय नेत्रहीन मतदाता ने डाला वोट

सरोन वेंग-2 विधानसभा क्षेत्र में एक 96 वर्षीय नेत्रहीन मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि उन्होंने  डाक मतपत्र से वाट डालने से इनकार कर दिया था। 

7 Nov 20238:53:47 AM
Live Mizoram Election: चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें: मिजोरम के राज्यपाल

 मिजोरम के राज्यपाल राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।"

#WATCH मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने कहा, "मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें...मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं..." https://t.co/lXOcFlGbYW pic.twitter.com/LZRtzuBmUg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
7 Nov 20238:32:42 AM
Live Mizoram Election: हमें विश्वास है कि हम सरकार बना सकते हैं: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वोट डालने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख लालसावता ने कहा,"हमें विश्वास है कि हम सरकार बना सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि हम शीर्ष पर आएंगे...हमने पहले ही 22 सीटें हासिल करने की संभावना पर विचार कर लिया है।"

#WATCH | State Congress chief Lalsawta says, "...We are confident that we can form the Government...This constituency is difficult to predict but I think we will come on top...We have already considered the possibility of securing 22 seats."#MizoramElections2023 https://t.co/T2jK0jh3Ft pic.twitter.com/wX8kam8lHl

— ANI (@ANI) November 7, 2023
7 Nov 20238:26:48 AM
Live Mizoram Election: कांग्रेस नेता लालसावता ने किया मतदान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालसावता ने किया मतदान किया। 

7 Nov 20238:10:45 AM
Live Mizoram Election: राज्य में हम बीजेपी के साथ नहीं: मुख्यमंत्री जोरमथांगा

 मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मतदान के दौरान कहा है कि, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, यहां एमएनएफ शासित विधानसभा होगी। उन्होंने आगे कहा,"हमने बीजेपी से संपर्क नहीं किया है। केंद्र में हम एनडीए के साथ हैं, यहां हम बीजेपी के साथ नहीं हैं।

7 Nov 20238:03:17 AM
Live Mizoram Election: प्रत्येक वोट एक विकसित मिजोरम की नींव रखेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मिजोरम में लोगों, विशेषकर युवाओं से चुनाव में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट एक विकसित और समृद्ध मिजोरम की नींव रखेगा।

7 Nov 20237:57:59 AM
Live Mizoram Election: मिशन वेंगथलांग में बड़ी तादाद में वोट डालने पहुंच रहे मतदाता

 मिशन वेंगथलांग में मतदान केंद्र 27 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

#WATCH | Mizoram elections | Voters arrive at polling station 27 in Mission Vengthlang in large numbers to cast their vote. pic.twitter.com/xOaNcuwFef

— ANI (@ANI) November 7, 2023
7 Nov 20237:44:24 AM
Live Mizoram Election: हम एक बार फिर सरकार बनाने में सक्षम होंगे: जोरमथांगा

सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा, "हमारी सरकार ने कोविड के खिलाफ सफलता से लड़ाई लड़ी। यहां मिजोरम में हमने बहुत सारे विकासात्मक कार्य किए। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि हमने जो काम निर्धारित किए हैं, उन्हें जारी रखने के लिए हम एक बार फिर सरकार बनाने में सक्षम होंगे।

7 Nov 20237:36:13 AM
यहां एमएनएफ की सरकार होगीः मिजोरम सीएम जोरमथांगा

मतदान करने के बाद मिजोरम सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा,"यह त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार होगी। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। बीजेपी गठबंधन सहयोगी नहीं है। केंद्र में एनडीए है। यहां राज्य में, हमारा बीजेपी या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. हम केवल केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं। राज्य में हम मुद्दों के आधार पर एनडीए का समर्थन करते हैं।"

#WATCH | Mizoram elections | CM and MNF president Zoramthanga says, "It will not be a hung Assembly. It will be MNF Government. I have full confidence in that."

"BJP is not an alliance partner. NDA is there in the Centre. Here in the state, we dont have any alliance with BJP or… pic.twitter.com/BX297Gymin

— ANI (@ANI) November 7, 2023
7 Nov 20237:21:04 AM
मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने डाला वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | Chief Minister of Mizoram Zoramthanga casts his vote for the Mizoram Assembly Elections 2023 at 19-Aizawl Venglai-I YMA Hall polling station under Aizawl North-II assembly constituency. pic.twitter.com/w3MdGFLWme

— ANI (@ANI) November 7, 2023
7 Nov 20236:41:48 AM
आइजोल ईस्ट-1 सीट पर टिकी है सबकी निगाहें

राज्य की सबसे अहम सीट आइजोल ईस्ट-1 पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव मौदान में है। इस बार जोरमथंगा का मुकाबला कांग्रेस के लालसांगलुरा राल्टे और जेडपीएम के लालथानसांगा से है।

7 Nov 20235:54:28 AM
सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस दौरान आइजोल से मतदान केंद्र का फुटेज सामने आया।

#WATCH आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा। वीडियो आइजोल उत्तर-2 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-1 वाईएमए हॉल मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/ufFsmU1pEL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
7 Nov 20235:24:35 AM
30 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मिजोरम के अनुसार, 4,13,064 पुरुष और 4,39,028 महिला मतदाताओं समेत कुल  8,52,088 मतदाता आज अपना वोट डालेंगे। इसेक लिए पूरे राज्य में 1276 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें से 30 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।

7 Nov 20234:15:44 AM
174 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला

विधानसभा चुनाव से पहले पूरे मिजोरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पोलिंग टीम भी अपने-अपने बूथ पर पहुंच गई हैं। राज्य में 8.52 लाख से ज्यादा मतदाता 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

7 Nov 20232:42:21 AM
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 50 कंपनियां तैनात

राज्य में चुनाव को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 50 कंपनियों को तैनात किया गया है। म्यांमार के साथ 510 किमी और बांग्लादेश के साथ 318 किमी सीमा और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है।

7 Nov 20231:46:17 AM
चुनाव में 18 महिला प्रत्याशी आजमा रही अपनी किस्मत

राज्य के 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 18 महिलाएं भी अपनी किस्मत अजमा रही हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, राज्य में 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

7 Nov 202312:11:16 AM
आपकी संस्कृति, परंपराओं की रक्षा करूंगा, यह मेरी गारंटी है: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहलेराज्य के मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के लोगों की संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा की गारंटी देते हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने लिखा, "मिजोरम के मेरे भाइयों और बहनों, जब आप मंगलवार को वोट देने जाएं तो कांग्रेस को वोट दें। हम आपकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करेंगे, यह मेरी गारंटी है।" बता दें कि मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
6 Nov 202310:48:02 PM
Live Mizoram Election: थोरांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14924 मतदाता

 निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, थोरांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 14924 मतदाता हैं, जो सबसे कम मतदाता निर्वाचन क्षेत्र है और तुइचावंग निर्वाचन क्षेत्र 36,041 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ रही है तो जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), भाजपा और कांग्रेस मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास करेंगे।

गत 2018 के विधानसभा चुनाव में एमएनएफ ने 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं थीं। कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने एक सीट जीती थी।

6 Nov 202310:47:12 PM
Live Mizoram Election: 8.52 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

मिजोरम के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 1276 मतदान केंद्रों पर 4.13 लाख पुरुष और 4.39 महिलाओं समेत कुल 8.52 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मिजोरम में 50,611 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे और राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8490 वरिष्ठ नागरिक हैं।

6 Nov 202310:46:36 PM
Live Mizoram Election: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जाएगा। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों पर सोमवार को पहुंच गए।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us