विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जनता को लूटा है तो लौटाना ही पड़ेगा' पीएम मोदी बोले- दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े BRS के तार

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 07 Nov 2023 07:21 PM (IST)

पीएम मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने बीआरएस और कांग्रेस पर जमकर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया है
पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया है

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथ लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि अहंकार किसी का भी हो उसे टिकने नहीं देता है, बीआरएस के नेताओं में भी वही अहंकार दिखता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के लोगों ने ऐसे अहंकारी सीएम को अपने वोट की ताकत से जवाब दिया था। इसी बौखलाहट में यहां के नेता मोदी को गाली देते रहते हैं, बीआरएस के भ्रष्टाचार के तार दिल्ली के शराब घोटाले से भी जुड़े हुए हैं। आज मैं ऐसे लोगों को डंके की चोट पर कहना चाहता हूं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होके रहेगी, जिन्होंने जनता को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: एमपी में भाजपा की जहां जड़ें थीं गहरी, वहीं हो गई बगावत बड़ी

बीआरएस की C टीम कांग्रेस

अपनी जनसभा के दौरान पीएम कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। मोदी ने कहा, 'वंशवादी स्वभाव वाली कांग्रेस और बीआरएस कभी भी पिछड़े वर्ग के नेता को तेलंगाना का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। कांग्रेस BRS की C टीम है। कांग्रेस-बीआरएस के DNA में तीन बातें सामान्य है- परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण।'

पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ने तेलंगाना में बदलाव का फैसला कर लिया है। पिछले 9 वर्षों से तेलंगाना में विकास विरोधी, पिछड़ी जाति विरोधी सरकार है। आप लोगों के पास तेलंगाना की इस पिछड़ी जाति विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का बहुत अच्छा अवसर है।

मोदी ने कहा कि 30 नवंबर को तेलंगाना में इस पिछड़ी जाति विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। हमारे कुम्हार हों, सुनार हों, सुथार हों, मूर्तिकार हों, कपड़े धोने वाले हों, कपड़े सिलने वाले हों, जूते बनाने वाले हों, बाल काटने वाले हों, ऐसे बहुत से साथी पिछड़ी जाति समुदाय से ही आते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही भाजपा सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना बनाई है। ये NDA है, बीजेपी है, जो ओबीसी हितों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है, उन्हें सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व देती है।

मैं गरीबी समझता हूं। मैं गरीबी में जिया, मैंने फैसला किया कि गरीब बच्चों को बिना भोजन के नहीं सोने दूंगा। आज लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मैंने फैसला लिया है कि मुफ्त राशन योजना अगले पांच साल भी जारी रहेगी।

मोदी ने बताया कि केंद्र की एनडीए सरकार में 27 ओबीसी मंत्री हैं, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा हैं। आज देश में बीजेपी के 85 ओबीसी सांसद हैं। आज देश में बीजेपी के 365 ओबीसी विधानसभा सदस्य हैं। आज देश में बीजेपी के 65 ओबीसी विधान परिषद सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ की सभी 20 सीटों पर मतदान समाप्‍त, सबसे ज्‍यादा मतदान कोंडागांव में हुआ; सबसे कम बीजापुर में