विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ की सभी 20 सीटों पर मतदान समाप्‍त, सबसे ज्‍यादा मतदान कोंडागांव में हुआ; सबसे कम बीजापुर में

By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
Published: Tue, 07 Nov 2023 05:21 PM (IST)

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से सुकमा कांकेर ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ।

 ऑनलाइन डेस्‍क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से सुकमा, कांकेर और मोहला-मानपुर समेत सात जिलों की 10 सीटों पर दोपहर 3 बजे वोटिंग समाप्त हो गई। जबकि चार जिलों की 10 सीटों पर शाम पांच बजे वोटिंग खत्म हुई।

पूर्व सीएम रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में वोट डाले। मतदान के दौरान सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक जवान घायल हो गया। इसके बावजूद मतदान जारी रहा। सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी घटनाएं भी सामने आईं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 20 सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाले। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे तक 20 सीटों में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव में हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है।

इस सीटों पर तीन बजे खत्‍म हुई वोटिंग

अंतागढ़

भानुप्रतापपुर

कांकेर

केशकाल

कोंडागांव

नारायणपुर

दंतेवाड़ा

बीजापुर

कोंटा

इन सीटों पर शाम 5 बजे समाप्‍त हुई वोटिंग

खैरागढ़

डोंगरगढ़

राजनांदगांव

डोंगरगांव

खुज्जी

पंडरिया

कवर्धा बस्तर

जगदलपुर

चित्रकोट