Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: क्या फिर से 'मामा' बनेंगे मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने CM बनने को लेकर क्या कहा?

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 04:24 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत हासिल करने के बाद अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर पेंच फंसा हुआ है। शिवराज ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। विपक्षी दलों के I.N.D.I.A.गठबंधन पर शिवराज ने कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं।

    Hero Image
    शिवराज सिंह चौहान ने CM बनने को लेकर क्या कहा? (Image: ANI)

    नई दुनिया/जागरण डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कमल ने कमाल करके दिखाया। भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर पेंच फंसा हुआ है।

    अगर शिवराज सिंह चौहान को दोबोरा से मुख्यमंत्री का पद मिलता है तो वह राज्य के पांचवी बार सीएम बनेंगे। हालांकि, सीएम की कुर्सी के लिए कई अन्य नामों की भी चर्चा हो रही है, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या फिर से बनेंगें 'मामा' मुख्यमंत्री?

    एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने को लेकर सीएम शिवराज ने बयान दिया है। सीएम शिवराज ने कहा, 'भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं।' विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है, किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।

    भाजपा ने हासिल की जीत

    तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने एमपी में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाई। पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की।

    बता दें कि इस जीत के पीछे की असली वजह लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रदेश के दोरों को बताया जा रहा है। वहीं, शिवराज सिंह ने भी चुनाव प्रचार पर काफी पसीना बहाया। 116 सभाएं करने के बाद भाजपा आखिरकार जीत ही गई। ऐसे में माना जा सकता है कि शिवराज ही सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

    यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: 'मैंने अपना वादा निभाया', बेटे संग सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे कमल नाथ, जीत पर दी बधाई; देखें VIDEO

    यह भी पढ़ें: MP Election Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में हारे सात मंत्री, नरोत्तम मिश्रा भी नहीं बचा पाए सीट

    comedy show banner
    comedy show banner