Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • madhya-pradesh
LIVE BLOG

MP Election Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में हारे सात मंत्री, नरोत्तम मिश्रा भी नहीं बचा पाए सीट

LIVE MP Election Results 2023 News Updates: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, चुनावी परिणाम भी सामने आ गए और अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री चेहरे पर टिकी हुई हैं। हालांकि, भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान नहीं किया है।

By Anurag GuptaMon, 11 Dec 2023 09:26 AM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, भोपाल। MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में अब सवाल मुख्यमंत्री चेहरे पर आकर रुकता है। क्या शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे? या फिर किसी अन्य चेहरे पर आलाकमान दांव लगाएगा।

MP VIdhan Sabha Chunav Results 2023 News Updates;

3 Dec 20238:38:54 PM
मध्य प्रदेश में सात मंत्री हारे, छह पीछे

निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सतना से सांसद गणेश सिंह हार गए हैं। इसके अलावा दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी चुनाव हार चुके हैं। राज्य के 31 में से 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं, जबकि 7 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के 7 में से 2 सांसद बढ़त बनाए हुए हैं।

3 Dec 20236:36:27 PM
नरेला से बीजीपी जीती

नरेला विधानसभा सीट पर बीजेपी के विश्वास सारंग ने लगभग 23000 वोट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस के मुकेश नायक पवई सीट से चुनाव हार गए हैं।

3 Dec 20236:09:23 PM
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंच गए हैं।

3 Dec 20235:12:44 PM
MP Chunav Results 2023 Live: 'लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका निभाना भी देशभक्ति है'

इंदौर जिले की राऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका निभाना भी देशभक्ति है।

#MadhyaPradeshElection2023 | Indore: Congress candidate from Rau, Jitu Patwari says, "Mandate should be respected...Playing the role of the Opposition is serving the nation in a democracy..." pic.twitter.com/FXKPVQr4UC

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20235:11:30 PM
MP Election Results 2023 Live: बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के पास अजेय बढ़त

बुधनी से शिवराज सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा मतों से आगे हैं। 

3 Dec 20234:28:53 PM
MP Election Results 2023 Live: शहडोल की तीनों सीट पर भाजपा जीत की ओर

शहडोल की तीन सीटों अब तक की मतगणना के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी अपनी जीत का परचम लहराने की तैयारी में हैं।

  • जयसिंहनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मनीषा सिंह दूसरी बार विधायक बनने जा रही हैं।
  • ब्यौहारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शरद कोल भी दूसरी बार विधायक चुने जाने वाले हैं।
  • जैतपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जय सिंह मरावी छठवीं बार जीत दर्ज करने जा रहे हैं।
3 Dec 20234:12:09 PM
MP Election Results 2023 Live: शाजापुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

मध्य प्रदेश के शाजापुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

#WATCH | A clash broke out between BJP and Congress workers in Madhya Pradesh's Shajapur; police used lathi charge to disperse them.

More details awaited. pic.twitter.com/lXBEtzumme

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20234:08:37 PM
MP Election Results 2023 Live: श्योपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

श्योपुर से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल ने 11,130 मतों से जीत दर्ज की है। बाबू जंडेल को कुल 96,844 मत हासिल हुए हैं। 

3 Dec 20234:05:08 PM
MP Election Results 2023 Live: गोपाल भार्गव ने नौवीं बार दर्ज की जीत

सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव 72,800 मतों से जीत गए हैं। गोपाल भार्गव की यह नौवीं व सबसे बड़ी जीत हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को चुनावी पटकनी दी है। गोपाल भार्गव 1985 से लगातार रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं।

3 Dec 20234:03:41 PM
MP Election Results 2023 Live: डबरा में बड़ा उलटफेर, इमरती देवी 1160 मतों से हुईं पीछे

डबरा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 12वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 1160 मतों के अंतर से पीछे हो गईं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे यहां से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20233:56:07 PM
MP Election Results 2023 Live: भाजपा ने सात सीटों पर दर्ज की जीत

भाजपा ने अबतक सात सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 159 सीटों पर अभी भी पार्टी आगे चल रही है। 

/

3 Dec 20233:46:01 PM
MP Chunav Results 2023 Live: नर्मदा घाटी विकास मंत्री और आयुष राज्यमंत्री दोनों हार के करीब

सात बार के विधायक और नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन 10वें राउंड तक 10,150 मतों के बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। वहीं, परसवाड़ा से आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे भी हार के करीब हैं।

3 Dec 20233:23:07 PM
MP Election Results 2023 Live: मऊगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल को मिली सफलता

मऊगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल को 7174 वोटों के अंतर से सफलता मिली। भाजपा प्रत्याशी को कुल 70,119 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुखेंद्र सिंह बन्ना को 62,945 मत ही मिल सके।

3 Dec 20233:20:07 PM
MP Election Results 2023 Live: कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

कालापीपल सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने 11,765 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी रहे, जिन्हें 86,451 मत हासिल हुए।

3 Dec 20233:09:16 PM
MP Election Results 2023 Live: रीवा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला जीते

रीवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा को 21,637 मतों के अंतर से पटकनी दे दी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 76,939 मत प्राप्त हुए।

3 Dec 20233:03:25 PM
MP Election Results 2023 Live: इंदौर जिले की सीटों पर कौन-कौन हैं आगे?
  • राऊ विधानसभा - भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा आगे
  • महू विधानसभा - भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर आगे 
  • सांवेर विधानसभा - भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट आगे
  • देपालपुर विधानसभा - भाजपा प्रत्याशी मनोज निर्भर सिंह पटेल आगे
  • विधानसभा-1 - भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय आगे
  • विधानसभा-2 - भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला आगे
  • विधानसभा-3 - भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला राकेश आगे 
  • विधानसभा-4 - भाजपा मालिनी लक्ष्मण सिंह गौर आगे
  • विधानसभा-5 - कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण रामेश्वर पटेल आगे

3 Dec 20232:56:05 PM
MP Chunav Results 2023 Live: महू सीट से भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर आगे

महू सीट से भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर 12वें राउंड में 28,185 मतों से आगे चल रही हैं।

3 Dec 20232:54:47 PM
MP Chunav Results 2023 Live: जोबट से कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल जीती

जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल ने जीत दर्ज कर ली। 

3 Dec 20232:52:23 PM
MP Chunav Results 2023 Live: नरसिंहपुर की चारों सीटों पर भाजपा जीत की ओर अग्रसर

नरसिंहपुर जिले में बड़ा उलटफेर देखने मिला है। यहां पर चारों की चारों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं।

नरसिंहपुर विधानसभा

आगे - भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल
पीछे - कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल

तेंदूखेड़ा विधानसभा

आगे - भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह
पीछे - कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा

गाडरवारा विधानसभा

आगे - भाजपा प्रत्याशी उदयप्रताप सिंह
पीछे - कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल

गोटेगांव विधानसभा

आगे - भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नागेश
पीछे - निर्दलीय शेखर चौधरी

3 Dec 20232:40:26 PM
MP Election Results 2023 Live: झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

झाबुआ से कांग्रेस के डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा के भानू भूरिया को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल 897 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20232:26:44 PM
MP Election Results 2023 Live: CM शिवराज ने महिला कार्यकर्ताओं से लिया आशीर्वाद

रुझानों में भाजपा की एकतरफा जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी महिला कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया।   

#WATCH | | Bhopal: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan seeks blessings of party's women workers as the party heads towards a massive victory in the state. pic.twitter.com/Qhv1a4Bm9T

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20232:05:52 PM
बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से गले मिलीं साधना चौहान

सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना चौहान ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को गले लगाया।

#WATCH | Bhopal | Wife of CM Shivraj Singh Chouhan, Sadhna Chouhan hugs the party's women supporters & workers after the party's lead in the state election. CM also here. pic.twitter.com/ERMglln5q1

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20232:02:51 PM
MP Election Results: पीएम मोदी विकास की गारंटी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी विकास की है। लोगों ने उनकी गारंटी पर जो भरोसा जताया है। बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हम उनके आभारी हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा था कि "मोदी मैजिक" परिणाम देगा और आज के नतीजे उसी का प्रतीक हैं।

3 Dec 20231:23:13 PM
MP Election Results 2023 Live: चचौड़ा सीट से दिग्विजय सिंह के भाई पीछे

चचौड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह 9,000 से भी ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202312:45:23 PM
MP Election Results 2023 Live: भाजपा अब किसको पहनाएगी ताज?

मध्य प्रदेश में भाजपा रुझानों में प्रचंड बहुमत हासिल कर रही है। हालांकि, सवाल यह खड़ा होता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? क्योंकि भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था। बता दें कि भाजपा आलाकमान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

3 Dec 202312:43:10 PM
MP Chunav Results 2023 Live: 'शिव' के सामने नतमस्तक 'हनुमान'

बुधनी सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम मस्ताल ने चुनाव लड़ा। अबतक 22 में से आठ राउंड के नतीजे सामने आए हैं। 

  • शिवराज सिंह चौहान - 70,453 मत
  • विक्रम मस्ताल - 19,457 मत
3 Dec 202312:29:55 PM
MP Election Results 2023 Live: जावरा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र पांडे 25131 मतों से आगे

जावरा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र पांडे 25,131 मतों से आगे चल रहे हैं। फिलहाल 12 राउंड पूरे हो चुके हैं और अबतक भाजपा के राजेन्द्र पांडे को 60,928, कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी को 35,797 तथा निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को 27,264 मत मिले हैं।

3 Dec 202312:26:09 PM
MP Election Results 2023 Live: कांग्रेस की नही गली दाल

मध्य प्रदेश में इस बार भी कांग्रेस की दाल नहीं गली है। रुझानों में भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। 

3 Dec 202312:24:17 PM
MP Chunav Results 2023 Live: दतिया से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा

दतिया से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। 

  • कांग्रेस प्रत्याशी भारती राजेंद्र - 15348 मत
  • भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा - 13105 मत
3 Dec 202312:17:42 PM
MP Election Results 2023 Live: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मुंह मीठा कराया गया

भोपाल में भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मुंह मीठा कराया।  

#WATCH | Madhya Pradesh: Union Minister and BJP leader Ashwini Vaishnaw at party office in Bhopal, as the party leads in the Madhya Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/WlN4xKufc3

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 202312:13:06 PM
MP Election Results 2023 Live: नेपानगर में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त

नेपानगर में बारहवें राउंड में भाजपा की मंजू दादू को 5655 और तेरहवें राउंड में 5049 वोट मिले हैं। कांग्रेस की गेंदूबाइ को बारहवें में 3375 और तेरहवें में 3100 वोट मिले हैं। बिलर सिंह जमरा को बारहवें में 431 व तेरहवें में 253 वोट मिले हैं। भाजपा को कुल 65 हजार तो कांग्रेस प्रत्याशी को 38 हजार वोट मिले हैं।

3 Dec 202312:06:40 PM
MP Election Results 2023 Live: बड़वानी के तीन मंत्री पीछे

बड़वानी में भाजपा के वर्तमान मंत्री प्रेमसिंह पटेल 10493 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं सेंधवा में भाजपा के पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य 735 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाला बच्चन 6179 से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202312:02:44 PM
MP Election Results 2023 Live: रीवा-मऊगंज जिले की आठ में से पांच में भाजपा आगे

रीवा-मऊगंज जिले की आठ में से पांच सीटों पर भाजपा, जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस आगे है।

  • रीवा - बीजेपी राजेंद्र शुक्ला 9133 वोट से आगे
  • मनगवा - बीजेपी नरेंद्र प्रजापति 8285 वोट से आगे
  • सिरमौर - कांग्रेस रामगरीब आदिवासी 402 वोट से आगे
  • सेमरिया - कांग्रेस अभय मिश्रा 1990 वोट से आगे
  • त्योंथर - कांग्रेस रमाशंकर पटेल 2643वोट से आगे
  • गुढ - बीजेपी नागेंद्र सिंह 1499 वोट से आगे
  • मऊगंज - बीजेपी प्रदीप पटेल 7 राउंड के बाद 5166 से आगे
  • देवतलाब - बीजेपी गिरीश गौतम 4935 वोट से आगे

3 Dec 202311:49:23 AM
MP Election Results 2023 Live: तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों में से छह आगे

भाजपा ने चुनावी रण में तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों पर दांव लगाया था। इनमें से छह उम्मीवार आगे चल रहे हैं, जबकि निवास से केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202311:45:22 AM
MP Election Results 2023 LIVE: केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे

निवास से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202311:36:29 AM
MP Election Results 2023 LIVE: लाडली बहनाओं को जीत का श्रेय - खंडवा से भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे

खंडवा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे का कहना है कि भाजपा को मिल रही इस सफलता का श्रेय प्रदेश की लाडली बहनाओं को जाता है। भाजपा की सरकार फिर बनना तय है।

3 Dec 202311:34:37 AM
MP Election Results 2023 LIVE: भोपाल रीजन की 19 सीटों पर छाया भगवा

मध्य प्रदेश के भोपाल रीजन की 25 में से 19 सीटों पर शिवराज सिंह चौहान का जादू दिखाई दे रहा है। लाडली बहनों के स्नेह और आशीर्वाद की बदौलत भाजपा का परचम लहरा रहा है। 

3 Dec 202311:19:48 AM
MP Chunav Results 2023 Live: हरसूद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर विजय 11,412 मत से आगे

हरसूद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुंवर विजय शाह चौथे राउंड में 11,412 मत से आगे चल रहे है।

3 Dec 202311:17:15 AM
MP Chunav Results 2023 Live: सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह 382 मतों से आगे

सतना विधानसभा सीट से भाजपा सांसद गणेश सिंह 382 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा प्रत्याशी - 5812 वोट
  • कांग्रेस प्रत्याशी - 5430 वोट
3 Dec 202311:15:28 AM
MP Election Results 2023 Live: जबलपुर की सभी 8 सीटों पर भाजपा आगे

जबलपुर की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस काफी पीछे रह गई।

पाटन विधानसभा

भाजपा - 7730
कांग्रेस - 4220

उत्तर मध्य विधानसभा

भाजपा - 6670
कांग्रेस - 3568

बरगी सीट

भाजपा - 8151
कांग्रेस - 2029

कैंट सीट

भाजपा - 6245
कांग्रेस - 2130

पश्चिम सीट

भाजपा - 13608
कांग्रेस - 6812

पूर्व विधानसभा

भाजपा -17749
कांग्रेस - 27436

सीहोरा सीट

भाजपा प्रत्याशी -13752
कांग्रेस - 5150

पनागर सीट

कांग्रेस प्रत्याशी - 11639
कांग्रेस - 11639

3 Dec 202310:57:49 AM
MP Election Results 2023 Live: खरगोन जिले की बड़वाह सीट से भाजपा आगे

 खरगोन जिले की बड़वाह सीट से पांचवें राउंड में भाजपा आगे

  • भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला - 24156 मत
  • कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र पटेल - 19735 मत
3 Dec 202310:51:36 AM
MP Chunav Results 2023 Live: नेपानगर से भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू आगे

नेपानगर विधानसभा सीट की छठवें राउंड की गणना में भाजपा की मंजू दादू को 4034 मत, कांग्रेस की गेंदूबाई चौहान को 2030 मत मिले हैं।

3 Dec 202310:51:03 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बुरहानपुर से भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे

बुरहानपुर विधानसभा सीट में चौथे राउंड की गणना में भाजपा की अर्चना चिटनिस आगे हैं। उन्हें 5980 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ठाकुर सुरेंद्र सिंह को 2996, निर्दलीय हर्षवर्धन सिंह चौहान को 1427 और एआईएमआईएम के नफीस मंशा खान को 2168 वोट मिले हैं।

3 Dec 202310:48:03 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 21 हजार से ज्यादा मतों से आगे

बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं। उनके आसपास अब कोई भी प्रत्याशी नहीं दिखाई दे रहा है। फिलहाल शिवराज सिंह चौहान 21197 मतों से आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा - 26452 वोट
  • कांग्रेस - 5255 वोट

3 Dec 202310:46:13 AM
MP Election Results 2023 Live: चुरहट छोड़ सीधी की सभी सीटों पर भाजपा आगे

सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी तमाम सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 

सीधी विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी - सांसद रीती पाठक
प्राप्त मत- 3932
कांग्रेस प्रत्याशी- ज्ञान सिंह
प्राप्त मत- 3433
निर्दलीय प्रत्याशी- केदारनाथ शुक्ला
प्राप्त मत- 887

सिहावल विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी - विश्वामित्र पाठक
प्राप्त मत-5237
कांग्रेस प्रत्याशी- कमलेश्वर पटेल
प्राप्त मत-3091

धौहनी विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी - कुंवर सिंह टेकाम
प्राप्त मत-4243
कांग्रेस प्रत्याशी- श्रीमती कमलेश सिंह
प्राप्त मत-3083

चुरहट विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी- शरदेन्दु तिवारी
प्राप्त मत-3479
कांग्रेस प्रत्याशी - अजय सिंह राहुल
प्राप्त मत-4296
आम आदमी पार्टी- अनेन्द्र मिश्र राजन
प्राप्त मत-714

3 Dec 202310:42:49 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भाजपा 147 सीटों पर चल रही आगे - चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 147 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।

/

3 Dec 202310:40:21 AM
MP Election Results 2023 Live: नरसिंहपुर जिले की तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे

नरसिंहपुर जिले की तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है।

नरसिंहपुर 119

आगे - भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल
पीछे - कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल

तेंदूखेड़ा 120

आगे - कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा
पीछे - भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह

गाडरवारा 121

आगे - भाजपा उम्मीदवार उदयप्रताप सिंह
पीछे - कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता पटेल

गोटेगांव 118

आगे - भाजपा प्रत्याशी महेंद्र नागेश
पीछे - कांग्रेस प्रत्याशी नर्मदा प्रसाद प्रजापति

3 Dec 202310:36:40 AM
MP Chunav Results 2023 Live: शहडोल जिले की तीन में से दो में BJP और एक में कांग्रेस आगे

शडडोल जिले की तीन में से दो सीटों पर भाजपा, जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। 

जैतपुर विधानसभा

कांग्रेस की उमा धुर्वे 123 वोट से आगे चल रही हैं।

ब्यौहारी विधानसभा

भाजपा के शरद जुगलाल कोल 5165 वोट से आगे हैं।

जयसिंहनगर विधानसभा

भाजपा की मनीषा सिंह 5098 वोट से आगे चल रही हैं।

3 Dec 202310:31:20 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, जय श्रीराम के लगे नारे

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ही भाजपा ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।  

/

3 Dec 202310:28:47 AM
MP Election Results 2023 Live: नरसिंहपुर जिले में चार में से तीन में कांग्रेस आगे

नरसिंहपुर विधानसभा

आगे - पहलाद सिंह पटेल भाजपा 1189
पीछे - लाखन सिंह पटेल कांग्रेस

तेन्दूखेड़ा विधानसभा

आगे - संजय शर्मा कांग्रेस 2216
पीछे - विश्वनाथ सिंह पटेल भाजपा

गाडरवारा विधानसभा

आगे - राव उदय प्रताप सिंह भाजपा 8621
पीछे - सुनीता पटेल कांग्रेस

गोटेगांव विधानसभा

आगे- महेंद्र नागेश भाजपा 4121
पीछे - नर्मदा प्रसाद प्रजापति

3 Dec 202310:25:47 AM
MP Election Results 2023 Live: कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक आगे

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल से 2518 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 202310:22:22 AM
MP Chunav Results 2023 Live: कांग्रेस से बहुत आगे निकली भाजपा

मध्य प्रदेश में रुझानों में भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 72 सीटों पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है।

/

3 Dec 202310:20:28 AM
MP Election Results 2023 Live: झाबुआ जिले की तीनों सीट से भाजपा आगे

झाबुआ जिले की झाबुआ, पेटलावाद और थांदला सीट से भाजपा आगे चल रही है। 

  • झाबुआ (193) से भाजपा के भानु भुरिया 1691 वोट से आगे।
  • पेटलावद (195) से भाजपा के निर्मला भूरिया 3500 वोट से आगे।
  • थांदला (194) से 89 वोट से भाजपा आगे।

3 Dec 202310:17:55 AM
MP Chunav Results 2023 Live: हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल आगे

हरदा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल दूसरे राउंड में 630 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल को 8935 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने को 8305 मत हासिल हुए।

3 Dec 202310:15:27 AM
MP Election Results 2023 Live: सैलाना से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय आगे

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत 1406 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक हर्ष विजय गहलोत को 11,066 मत, भाजपा की संगीता चारेल को 9,660 मत और निर्दलीय प्रत्याशी कलमेश्वर डोडियार को 9,293 मत हासिल हुए हैं।

3 Dec 202310:08:07 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बुधनी से 13 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे शिवराज

बुधनी विधानसभा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।

  • शिवराज सिंह : 17181 (+13339)
  • विक्रम मस्ताल : 3842
  • दिनेश आज़ाद : 142
  • हेमराज पैठारी : 71
  • बृजमोहन धुर्वे : 68
  • विजय नंदन : 26
  • धर्मेंद्र सिंह पवांर : 23
  • प्रह्लाद चौरसिया : 22
  • प्रेमनारायण : 20
  • छोटे लाल :14
  • स्वामी वैराज्ञानंद : 11
  • अब्दुल रशीद : 7
  • नोटा : 98

3 Dec 202310:03:14 AM
MP Election Results 2023 Live: इंदौर की राऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी पीछे

इंदौर की राऊ विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। इस बीच, कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी 5303 मतों से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 202310:01:01 AM
MP Chunav Results 2023 Live: देवास की 5 में से 4 सीटों पर भाजपा आगे

देवास की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा आगे चल रही है। 

  • सोनकच्छ- भाजपा के राजेश सोनकर 976 वोट से आगे
  • देवास- भाजपा की गायत्री पवार 373 वोट से आगे
  • हाटपिपलिया- कांग्रेस के राजवीर भाजपा के मनोज चौधरी से 1512 मतों से आगे
  • बागली-  भाजपा के मुरली भवरा कांग्रेस के गोपाल भोसले से 3849 से मतों से आगे
  • खातेगांव- भाजपा के आशीष शर्मा 1546 से आगे

3 Dec 20239:57:03 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 150 का आंकड़ा

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 150 का आंकड़ा छू लिया है, जबकि कांग्रेस 78 सीटों पर सिमट गई है।

  • भाजपा - 150
  • कांग्रेस - 78
  • अन्य - 02

/

3 Dec 20239:54:49 AM
MP Chunav Results 2023 Live: अलीराजपुर में दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी आगे

अलीराजपुर सीट से दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त हासिल की हुई है।

  • भाजपा नागर सिंह चौहान - 9174 वोट
  • कांग्रेस मुकेश पटेल - 5327 वोट
  • सुरेंद्र ठकराला - 264 वोट
  • अंतर सिंह पटेल - 485 वोट
  • नवल सिंह मंडलोई - 193 वोट
  • नोटा - 373 वोट
3 Dec 20239:49:02 AM
MP Election Results 2023 Live: कांग्रेस से बहुत आगे निकली भाजपा

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ चुकी है।

  • भाजपा - 144
  • कांग्रेस - 82
  • अन्य - 04

/

3 Dec 20239:45:52 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बालाघाट की छह में से चार सीटों पर कांग्रेस, दो पर भाजपा आगे

शुरुआती रुझानों में बालाघाट की छह में से चार सीटों में कांग्रेस, जबकि दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

  • परसवाड़ा सीट से कांग्रेस के मधु भगत 1920 मतों से आगे
  • बालाघाट सीट से कांग्रेस की अनुभा मुंजारे 1717 वोटों से आगे 
  • बैहर सीट से कांग्रेस के संजय उइके 304 वोटों से आगे
  • कटंगी से भाजपा के गौरव पारधी 1500 वोटों से आगे
  • लांजी से कांग्रेस की हीना कावरे 2584 मतों से आगे
3 Dec 20239:41:08 AM
MP Election Results 2023 Live: इंदौर-3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी 1100 मतों से आगे

इंदौर-3 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी पहले राउंड में 1100 मतों से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:40:26 AM
MP Election Results 2023 Live: इंदौर-5 से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया 4245 मतों से आगे

इंदौर-5 विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया पहले राउंड में 4245 मतों से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:39:08 AM
MP Chunav Results 2023 Live: कमलनाथ सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता कर रहे बैठक

भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सहित तमाम पार्टी नेता बैठक कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 37 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Madhya Pradesh Congress president Kamal Nath and other leaders of the party gather at the state party office in Bhopal.

As per the latest official EC trends, BJP is leading on 37 seats and the Congress on 7 seats in the state. pic.twitter.com/MNGpStJQcN

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20239:36:40 AM
MP Election Results 2023 Live: रतलाम ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी 2987 मतों से आगे

रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर पहले राउंड में 2987 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा को 6443, जबकि कांग्रेस को 3456 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अभय ओहरी को 688 मत प्राप्त हुए हैं।

3 Dec 20239:33:16 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा बहुमत से काफी आगे

रुझानों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। भाजपा को 230 में से 133 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 93 पर आगे है।

  • भाजपा - 133
  • कांग्रेस - 93
  • अन्य - 04
3 Dec 20239:31:46 AM
MP Election Results 2023 Live: जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश की जोबट विधानसभा से पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल 1365 वोट से आगे चल रही हैं।

  • कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल - 5524 वोट
  • भाजपा प्रत्याशी विशाल रावत - 4159 वोट
3 Dec 20239:27:26 AM
MP Chunav Results 2023 Live: अलीराजपुर के मतगणना केंद्र में मौजूद एक EVM खराब

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र में मौजूद एक ईवीएम में खराबी की वजह से एक टेबल की गणना बाद में होगी। फिलहाल 15 टेबल के परिणाम जारी हो रहे हैं।

3 Dec 20239:25:05 AM
MP Election Results 2023 Live: छिंदवाडा से पीछे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। 

3 Dec 20239:24:22 AM
MP Chunav Results 2023 Live: गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी 1008 वोट से आगे

धार के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंगार 1008 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:20:41 AM
MP Election Results 2023 Live: भाजपा आगे तो कांग्रेस का खुला खाता - चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस का अभी खाता खुला है।

/

3 Dec 20239:16:26 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत

शुरुआती रुझानों में भाजपा की सरकार बन रही है। पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जबकि कांग्रेस को अभी 90 सीटें ही मिली हैं। 

/

3 Dec 20239:14:17 AM
MP Election Results 2023 Live: झाबुआ सीट से भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया 1900 वोट से आगे

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया 1900 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20239:10:59 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भाजपा ने कांग्रेस से बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 100 का आंकड़ा पार करते हुए कांग्रेस से बढ़त बना ली है।

  • भाजपा - 105
  • कांग्रेस - 90
  • अन्य - 02

/

3 Dec 20239:07:32 AM
MP Chunav Results 2023 Live: जयसिंहनगर और व्यौहारी से भाजपा आगे

जयसिंहनगर और व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है, जबकि जैतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।

3 Dec 20239:02:48 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भाजपा ने 100 का आंकड़ा किया पार
  • भाजपा - 101
  • कांग्रेस - 82
  • अन्य - 02
3 Dec 20238:58:26 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटणीस 50 वोट से आगे

बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटणीस ने कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को पीछे किया।

3 Dec 20238:55:17 AM
MP Election Results 2023 Live: भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
  • भाजपा - 72
  • कांग्रेस - 75
  • अन्य - 02
3 Dec 20238:53:20 AM
MP Chunav Results 2023 Live: जोबट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल 900 वोट से आगे

जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल 900 मतों से आगे चल रही हैं।

3 Dec 20238:51:38 AM
MP Election Results 2023 Live: अलीराजपुर से भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान 2000 वोट से आगे

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान 2000 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:50:13 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भोपाल में गिनती जारी, नौ बजे पहले राउंड को होगा एलान

डीएम आशीष सिंह का कहना है कि ठीक 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई और साढ़े आठ बजे ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। नौ बजे पहले राउंड की घोषणा की जाएगी और मीडिया के साथ साझा किया जाए।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: DM Ashish Singh says, "At exactly 8 am the counting of postal ballots has started. And at 8:30 am, the counting of votes through EVM will start. The first round will be announced at 9 am and will be shared with the media..." pic.twitter.com/0bYnlxMHUS

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20238:48:00 AM
MP Chunav Results 2023 Live: दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शुरुआती रुझानों में दतिया सीट से पीछे चल रहे हैं।

  • भाजपा - 81
  • कांग्रेस - 64
  • अन्य - 02
3 Dec 20238:46:23 AM
MP Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा को 80 तो कांग्रेस को 65 सीटें
  • भाजपा - 80
  • कांग्रेस - 65
  • अन्य - 02
3 Dec 20238:44:29 AM
MP Chunav Results 2023 Live: मैंने कोई रुझान नहीं देखा - कमलनाथ

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने अभी तक कोई रुझान नहीं देखा है, जबकि काउंटिंग शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने कोई रुझान नहीं देखा है, मुझे सुबह 11 बजे तक कोई रुझान देखने की ज़रूरत नहीं है।

#WATCH | Counting of votes | Bhopal: State Congress president Kamal Nath says, "I have not seen any trends, I don't need to look at any trends till 11 am. I am very confident, I trust the voters of Madhya Pradesh..." pic.twitter.com/Z0RU6XyGfW

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20238:40:01 AM
MP Chunav Results 2023 Live: बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:38:46 AM
MP Chunav Results 2023 Live: छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे, पर रुझानों में पिछड़ी भाजपा

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा - 65
  • कांग्रेस - 57
  • अन्य - 03
3 Dec 20238:35:26 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा को फिर किया पीछे

रुझानों में एक बार फिर से कांग्रेस ने भाजपा को पीछे कर दिया है।

  • भाजपा - 53
  • कांग्रेस - 57
  • अन्य - 03

/

3 Dec 20238:33:19 AM
MP Election Results 2023 Live: राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह आगे

मध्य प्रदेश के राघोगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे 

3 Dec 20238:30:38 AM
MP Chunav Results 2023 Live: दिमनी सीट से नरेन्द्र सिंह तोमर आगे

मध्य प्रदेश की दिमनी सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20238:29:20 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों ने भाजपा ने कांग्रेस को पीछे किया
  • भाजपा - 58
  • कांग्रेस - 51
  • अन्य - 03
3 Dec 20238:27:32 AM
MP Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
  • भाजपा - 50
  • कांग्रेस - 49
  • अन्य - 02
3 Dec 20238:26:12 AM
MP Chunav Results 2023 Live: CM शिवराज की विदाई तय - दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान की विदाई निश्चित है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 130 प्लस सीटें जीतेगी।

#WATCH | Counting of votes | Bhopal, Madhya Pradesh: Senior Congress leader Digvijaya Singh says, "...I had said this earlier and I say it today as well - 130 plus. We are getting 130 seats, rest is to be seen."

On incumbent CM Shivraj Singh Chouhan, he says, "Not only is his… pic.twitter.com/y1NhF5f36R

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20238:23:12 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
  • भाजपा - 45
  • कांग्रेस - 45
  • अन्य - 01
3 Dec 20238:21:22 AM
MP Election Results 2023 Live: रुझानों में कांग्रेस आगे
  • भाजपा - 42
  • कांग्रेस - 48
  • अन्य - 01
3 Dec 20238:20:21 AM
MP Chunav Results 2023 Live: कांग्रेस प्रत्याशी के अभिकर्ताओं ने रुकवाई डाक मतपत्रों की गणना

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रविवार सुबह आठ बजे से डाइट कालेज परिसर में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना का काम शुरू किया गया। जैसे ही कर्मचारी बाक्स खोलने लगे कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह के अभिकर्ता राकेश खत्री और एआइएमआइएम प्रत्याशी नफीस मंशा खान के अभिकर्ताओं ने बैठक व्यवस्था ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए मतगणना का काम रुकवा दिया।

/

3 Dec 20238:19:00 AM
MP Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा और कांग्रेस ने की बराबरी

रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला टाई हो गया है। वहीं, अन्य के खाते में भी एक सीट दिखाई दे रही है।

  • भाजपा - 45
  • कांग्रेस - 45
  • अन्य - 01
3 Dec 20238:17:30 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा और कांग्रेस ने पार किया 40 का आंकड़ा
  • भाजपा - 45
  • कांग्रेस - 43
  • अन्य - 00
3 Dec 20238:15:46 AM
MP Election Results 2023 Live: सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने मैहर माता मंदिर में टेका मत्था

सतना से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने काउंटिंग शुरू होने से पहले मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में मत्था टेका। 

/

3 Dec 20238:14:39 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा

मध्य प्रदेश से सामने आ रहे रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी है। हालांकि, कांग्रेस भी भाजपा के करीब आने की कोशिश में लगी हुई है।

  • भाजपा - 45
  • कांग्रेस - 39
3 Dec 20238:12:03 AM
MP Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा को बढ़त

डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके बाद ईवीएम खुलेगी। अभी रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी है।

  • भाजपा - 27
  • कांग्रेस - 25
3 Dec 20238:10:39 AM
MP Chunav Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

  • भाजपा - 08
  • कांग्रेस - 08

/

3 Dec 20238:07:20 AM
MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश से सामने आया पहला रुझान

मध्य प्रदेश में 11 सीटों का रुझान सामने आया है। 

  • भाजपा - 05
  • कांग्रेस - 06
3 Dec 20238:04:17 AM
MP Chunav Results 2023 Live: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए मतगणना शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम खुलेगी।

3 Dec 20237:58:25 AM
MP Chunav Results 2023 Live: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता मना रहे जश्न

मध्य प्रदेश सहित चारों राज्यों में काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

#WATCH | Music, dance and celebrations outside the Congress headquarters in Delhi, ahead of the counting of votes for the four-state elections. pic.twitter.com/ex9OmkBwFQ

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:51:07 AM
MP Election Results 2023 Live: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे बधाई वाले बैनर

भोपाल में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बधाई बैनर। वीडियो में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को बधाई देने वाले बैनर दिखाई दे रहे हैं।

#WATCH | Madhya Pradesh | Congratulatory banners for the Congress candidates put up outside the state party office in Bhopal.

Counting of votes for the state assembly elections will begin at 8 am today. pic.twitter.com/XYaoe4NNGj

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:48:50 AM
MP Chunav Results 2023 Live: भोपाल में मतगणना स्थल का नजारा

भोपाल जिला जेल स्थित मतगणना स्थल पर आठ बजे सात विधानसभा क्षेत्र के डाक मत पत्रों की मतगणना शुरू हो जाएगी इससे पहले मुख्य द्वार पर अभिकर्ताओं की लाइन लगी हुई है।

/

3 Dec 20237:46:37 AM
MP Election Results 2023 Live: जबलपुर के चौराहों में लगी स्क्रीन, राहगीर देख सकेंगे चुनावी परिणाम

विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने मतगणना का आंखों देखा हाल देखने के लिए शहर के चौराहों में बड़ी स्क्रीन लगवाई है। यह बड़ी स्क्रीन शहर के हृदय स्थल सिविक सेंटर पार्क और छोटी लाइन फाटक चौराहे के पास लगवाई गई है। जिसमें सुबह आठ बजे से मतगणना स्थल का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

/

3 Dec 20237:35:09 AM
MP Chunav Results Live 2023: राज्य में बनने जा रही है भाजपा की सरकार - नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम राज्य में 125-150 सीटें जीतेंगे। बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी। अब कुछ घंटों की बात है।

Counting of votes in Madhya Pradesh to begin at 8am

State minister & BJP leader Narottam Mishra says " We will win 125-150 seats in the state. BJP will form govt in the state. It is a matter of a few hours now." pic.twitter.com/g9IEd4FkSH

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:27:25 AM
MP Election Result Live 2023: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बजरंग बली ने लगाए जय श्रीराम के नारे

MP Election Result 2023: कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय के बाहर बजरंग बली के गेटअप में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी।

#WATCH | Ahead of the counting of 4-state elections, a Congress worker - dressed as Lord Hanuman - stands outside the party HQ in Delhi.

He says, "Truth will triumph. Jai Sri Ram!" pic.twitter.com/L61e28tBln

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:20:03 AM
MP Chunav Result Live 2023: देश ने देखा है भाजपा ने लगाई थी विधायकों की मंडी - जीतू पटवारी

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने देखा है पिछले सत्र में भाजपा ने विधायकों की मंडी लगाई थी। हर तरह के हथकंडे के साथ भाजपा ने देश में ताडंव मचाया है।

#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: On the counting of votes, Congress leader Jitu Patwari says, "...The kind of 'Tandav' the BJP had created by tearing apart the dignity of democracy, created a market of MLAs the country has seen. After all these circumstances, people have suffered… pic.twitter.com/B2FH8A8y9r

— ANI (@ANI) December 3, 2023

3 Dec 20237:10:36 AM
MP Poll Result 2023: चौतरफा कमल खिलेंगे- भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा

भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आशीर्वाद की बौछार होगी, चौतरफा कमल खिलेंगे... कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में लोगों को क्या दिया है?

#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने कहा, "आशीर्वाद की बौछार होगी, चौतरफा कमल खिलेंगे...कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में लोगों को क्या दिया है?" pic.twitter.com/9ZeHIlu4OM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

3 Dec 20236:37:43 AM
बीजेपी 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी: विश्वास सारंग

MP Polls Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग का कहना है कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे। बीजेपी को 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सरकार बनेगी।

3 Dec 20236:21:54 AM
MP By Polls Results 2023: एमपी में शिवराज सिंह की सरकार बनने वाली है: अरविंद भदोरिया

MP Election Results 2023 LIVE: वोटों की गिनती पर भाजपा नेता अरविंद सिंह भदोरिया ने कहा कि जनता की कृपा से मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने वाली है। जनता के हितों के साथ अगर कोई खड़े रहे हैं तो वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे...कांग्रेस के दावे खोखले हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को डूबोने का काम किया है।"

3 Dec 20235:54:44 AM
MP Election Results 2023 LIVE: छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल पर तैयारियां तेज

MP Election Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

3 Dec 20235:51:39 AM
MP Election Results 2023 Live: कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन के नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/CaGjbiq4tB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

3 Dec 20235:22:41 AM
एमपी में कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट

मध्य प्रदेश में कुछ ही समय में मतगणना की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। मतगणना को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, कुछ मार्गों को भी डायवर्ट किया गया है।

3 Dec 20234:14:16 AM
भोपाल जेल में भी होगी मतगणना

आज भोपाल जेल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इससे पहले यहां पर सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सबसे पहले यहां रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डाक मतपत्र के लिए बनाए गए स्थानीय स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल में बने डाक मतपत्र के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।

3 Dec 20232:55:48 AM
मतगणना के चलते कई इलाकों में रहेगा नो व्हीकल जोन

MP Election Counting Day: विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को एमएलबी कॉलेज में होगी। इस कारण एमएलबी कालेज के आसपास के दोनों रास्ते नो व्हीकल जोन रहेंगे। यहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल चौराहे से अचलेश्वर चौराहा, विजय स्तंभ से अचलेश्वर चौराहे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डायवर्ट रूट से निकाले जाएंगे।

3 Dec 20231:47:54 AM
भाजपा का सीधा मुकाबला सीधा कांग्रेस से

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्र हैं और सत्तारूढ़ भाजपा का सीधा मुकाबला अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से है। चार राज्यों के लिए वोटों की गिनती आज आठ बजे से शुरू होगी।

3 Dec 20231:01:40 AM
MP Assembly Election Result 2023: भाजपा नेता कमल पटेल के बेटे पर एफआईआर दर्ज

MP Assembly Election Result 2023: कांग्रेस नेता आरे के दोगने ने बीजेपी नेता कमल पटेल के बेटे सुदीप के खिलाफ धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आज मतगणना होगी, इससे ठीक एक दिन पहले सुदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुदीप पर भारतीय दंड संहिता की धारा (IPC) 188 507 एवं 34 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है।

2 Dec 202311:46:48 PM
MP Election Results 2023: भाजपा कांग्रेस के बीच रहेगी कांटे की टक्कर?

MP Election Results 2023: इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर #ElectionResults ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा हैं, जिनका रिजल्ट कल घोषित होगा। ऐसी कयास लगाई जा रही हैं कि भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

2 Dec 202311:21:50 PM
MP Election Results 2023 LIVE: कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

मध्य प्रदेश में कल आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा से लेकर पुख्ता इंतजामात कर लिए गए हैं। वहीं प्रत्याशियों के लिए यह रात आज बहुत बेचैन होने वाली होगी।

2 Dec 202310:15:10 PM
MP Election Results 2023 LIVE कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

चुनावी नतीजों से पहले ही कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। मध्यप्रदेश के परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

2 Dec 20239:47:46 PM
MP Election Results 2023 LIVE हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगेः ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश में कल आने वाले चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है। सिंधिया ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है, वो जनता ने देखा है। मंत्री ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

2 Dec 20238:55:38 PM
MP Election Result 2023: कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत - जयवर्धन सिंह

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि पिछले 18 सालों में जनता ने भाजपा का अहंकार देखा है और इस बार जनता भाजपा के अहंकार को समाप्त कर देगी और कमलनाथ को पांच साल के लिए मौका देगी। हमें राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

2 Dec 20238:54:32 PM
MP Poll Result: अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं - हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर यह क्या बोल गए दिग्विजय

चुनावी परिणाम से पहले भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा है, इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

2 Dec 20238:34:12 PM
कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी: नकुलनाथ

कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने अपने पिता कमलनाथ की जीत के लिए बजरंग बली से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे प्रदेश की जनता खासकर छिंदवाड़ा की जनता पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, मैंने कमलनाथ जी की जीत के लिए प्रार्थना की... कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।

2 Dec 20238:29:01 PM
MP Chunav Result 2023: स्ट्रांग रूम में शिफ्ट हो रही डाक मतपेटियां

अतिरिक्त जिला अधिकारी सपना एम. लोवंशी ने कहा कि डाक मतपेटियां को आज चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सभी जनप्रतिनिधियों और उम्मीदवारों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के साथ ग्रीन कॉरिडर में लाया गया है और मतगणना केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया जा रहा है।

2 Dec 20238:23:07 PM
MP Poll Result: कल सूर्य के प्रकाश की तरह सबकुछ हो जाएगा साफ - शिवराज सिंह चौहान

चुनाव परिणाम सामने आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दावा किया कि सारे अनुमान फेल हो जाएंगे और राज्य में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रेम और विश्वास, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का कमाल है। मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व और अद्भुत विकास हुआ है, उसकी वजह से जनता का विश्वास...

2 Dec 20238:20:15 PM
MP Chunav Result 2023: कमलनाथ को एग्जिट पोल से कोई मतलब नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को भोपाल लौटते ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि मतगणना को लेकर पूरी सतर्कता से जुट जाएं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से चर्चा की।

उधर, मीडिया से चर्चा में कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। यदि भाजपा के पास इतनी सीटें हैं तो इससे बात करो, उससे बात करो, यह नाटक क्यों कर रही है। मैं बहुमत से सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक्जिट पोल से कोई मतलब नहीं है। मतदाताओं पर पूरा भरोसा है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us