Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election Result 2023: पार्टी बदलने के बाद भी सिंधिया का जादू कायम, ग्वालियर-चंबल की सीटों पर आगे निकली भाजपा; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 03:45 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के 21 सीटों की जो 5 जिलों में फैली हुई हैं। चंबल संभाग के 13 सीट कुल 3 जिलों में फैले हैं। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह जैसे दिग्गज नेता इन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

    Hero Image
    ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Gwalior Assembly Seat Result: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के चुनावी परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के उत्तरी इलाके से सटे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कुल 34 विधानसभा सीटें हैं, जिस पर लगभग 350 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत को आजमाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस क्षेत्र में कई हाई प्रोफाइल प्रत्याशियों की साख भी दांव पर लगी हुई थी, जिसमें भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। वहीं, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह जैसे दिग्गज नेता इन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के 21 सीटों की जो 5 जिलों में फैली हुई हैं। जिसके लेटेस्ट अपडेट आपको यहां बताए गए हैं और साथ ही दिखाया गया है कि किस सीट पर किस दिग्गज ने बाजी मारी है।

    ग्वालियर जिले की 6 सीटों का हाल

    • ग्वालियर – भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर आगे, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा पीछे
    • ग्वालियर पूर्व – भाजपा प्रत्याशी माया सिंह पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार आगे
    • ग्वालियर ग्रामीण – भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा आगे, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर पीछे
    • ग्वालियर दक्षिण – भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा आगे, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पीछे
    • डबरा – भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी राव सुरेश राजे आगे
    • भीतरवार – भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ आगे, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह यादव पीछे

    गुना जिले की 4 सीटें –

    • गुना – भाजपा के पन्ना लाल शाक्य आगे, कांग्रेस के पंकज कनेरिया पीछे
    • चाचौड़ा – भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा आगे, कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह पीछे
    • राघोगढ़ – भाजपा के हीरेंद्र सिंह बंटी पीछे, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे
    • बमोरी – कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल आगे, बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे

    शिवपुरी जिले की 5 सीटें

    • शिवपुरी – भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन आगे, कांग्रेस के केपी सिंह कक्का पीछे
    • करैरा – भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक आगे, कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव पीछे
    • पोहरी – भाजपा के सुरेश धाकड़ पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा आगे
    • पिछोर – भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी आगे, कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी पीछे
    • कोलारस – भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राम सिंह यादव आगे, कांग्रेस के बैजनाथ यादव पीछे

    दतिया जिले की 3 सीटें

    • दतिया – भारतीय जनता पार्टी के नरोत्तम मिश्रा आगे, कांग्रेस के राजेंद्र भारती पीछे
    • सेवढ़ा – भाजपा के प्रदीप अग्रवाल आगे, कांग्रेस के घनश्याम सिंह पीछे
    • भांडेर – भाजपा के घनश्याम पिरोनिया पीछे, कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे

    अशोकनगर जिले की 3 सीटें

    • अशोकनगर – भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी हरिबाबू राय आगे
    • चंदेरी – भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान पीछे
    • मुंगावली – भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह आगे, कांग्रेस कैंडिडेट राव यादवेंद्र सिंह यादव पीछे

    यह भी पढ़ें: MP Election Results 2023 LIVE: क्या शिवराज की ही होगी ताजपोशी या कोई और बनेगा CM? कैलाश विजयवर्गीय का आया बड़ा बयान

    चंबल संभाग के 3 जिलों में फैले 13 सीटों का हाल

    मुरैना जिले की 6 सीटें

    • मुरैना – कांग्रेस के दिनेश गुर्जर आगे, भाजपा के रघुराज सिंह पीछे
    • सबलगढ़ – भाजपा की सरला विजेंद्र रावत आगे, कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाहा पीछे
    • जौरा – भाजपा के राजेंद्र पांडेय पीछे, कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी आगे
    • सुमावली – बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप सिंह सिकरवार आगे, कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा पीछे
    • दिमनी – दिमनी सीट से भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह तोमर आगे, बहुजन समाज पार्टी के बलवीर सिंह पीछे
    • अंबाह – कांग्रेस के देवेंद्र सखवार आगे, भाजपा के कमलेश जाटव पीछे

    भिंड जिले की 5 सीटें

    • भिंड – भाजपा के नरेंद्र सिंह आगे, कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पीछे
    • अटेर – कांग्रेस के हेमंत सत्यदेव कटारे आगे, भाजपा के अरविंद भदोरिया के पीछे
    • लहार – भाजपा के अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू’ आगे, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह पीछे
    • मेहगांव – भाजपा के राकेश शुक्ला आगे, कांग्रेस के राहुल सिंह पीछे
    • गोहद – कांग्रेस के केशव देसाई आगे, भाजपा के लाल सिंह आर्य पीछे

    श्योपुर जिले की 2 सीटें

    • श्योपुर – कांग्रेस के बाबू जंडेल आगे, बीजेपी के दुर्गालाल जयदेव पीछे
    • विजयपुर – कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे, भाजपा के बाबूलाल मेवरा पीछे

    यह भी पढ़ें: MP Election Result: मध्य प्रदेश की 7 'हॉट सीटों' पर 7 सांसद-केंद्रीय मंत्री, भाजपा ने लगाया बड़ा दांव; कौन आगे कौन पीछे?