विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election Result: मध्य प्रदेश की 7 'हॉट सीटों' पर 7 सांसद-केंद्रीय मंत्री, भाजपा ने लगाया बड़ा दांव; कौन आगे कौन पीछे?

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 03 Dec 2023 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:01 PM (IST)

मध्य प्रदेश की सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी 6 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस उम्मदवारों ने ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश की 7 'हॉट सीटों' पर 7 सांसद-केंद्रीय मंत्री (Image: Jagran Graphic)
मध्य प्रदेश की 7 'हॉट सीटों' पर 7 सांसद-केंद्रीय मंत्री (Image: Jagran Graphic)

डिजीटल डेस्क, भोपाल। MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में मतगणना जारी है और 230 सदस्यीय विधानसभा के शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। वहीं, राज्य की सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी 6 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मदवारों ने एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है। ये सात विधानसभा क्षेत्र- दिमनी, नरसिंहपुर, निवास, इंदौर-1,सीधी, सतना और राव है। इन सात सीटों में से 6 पर भाजपा ने कांग्रेस को पीछे कर रखा है।

कौन आगे कौन पीछे?

बात करें दिमनी विधानसभा क्षेत्र (7) की तो यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर बढ़त बनाए हुए है। वह बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बलवीर सिंह दंडोतिया से 19 हजार 335 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि टोटल 19 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से 17 राउंड की गिनती हो चुकी है।

नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र (119) से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल लीड कर रहे है। वह कांग्रेस उम्मीदवार लखन सिंह पटेल से 29, 833 की मार्जिन से आगे चल रहे है।

निवास विधानसभा क्षेत्र (106) से भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार चैनसिंह वरकडे आगे बने हुए है। भाजपा के उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते इस सीट से 9723 मतों से पीछे चल रहे है।

इंदौर 1 की विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय 44 हजार से अधिक वोटों से आगे बने हुए है। बता दें कि इस सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने अपने दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है। वही,कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला पीछे चल रहे है। पूरे जिले में इंदौर 1 सबसे हॉट विधानसभा सीट है। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और यहां के विधायक इस समय संजय शुक्ला हैं।

सीधी से भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक आगे बने हुई है। बता दें कि रीति का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव माना जाता है। वह कांग्रेस के प्रत्याशी ज्ञान सिंह से 14,458 मतों से आगे चल रही है।

सतना सीट पर कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा 2979 मतों से आगे चल रहे है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार गणेश सिंह पीछे हो गए है।

राऊ सीट पर भाजपा ने मधु वर्मा को उतारा है। वह कांग्रेस के प्रत्याशी जीतू पटवारी से 32,841 मतों से आगे चल रहे है। इंदौर की कांग्रेस की गढ़ बनी राऊ सीट से प्रत्याशी जीतू पटवारी पीछे चल रहे है। बता दें कि पिछले दो बार से जीतू इस सीट से जीत दर्ज कर रहे थे। लेकिन 10 राउंड के रूझानों में वह मधु वर्मा से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Assembly Election Result 2023 LIVE: 'एक अकेला मोदी सब पर भारी'; तीन राज्यों के रुझानों में बम्पर जीत मिलने पर BJP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: MP Election Result: 'मुझे रुझान देखने की जरूरत नहीं, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं' वोटों की गिनती के बीच बोले कमलनाथ